Breaking News
चारधाम यात्रियों की संख्या में हो रहा है इजाफा- महाराज
“बलूचिस्तान अब पाकिस्तान का हिस्सा नहीं: मीर यार बलोच का बड़ा ऐलान”
यात्रा मार्ग पर 25 स्थानों पर मिल रही ई चार्जिंग की सुविधा
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश हुआ सिविल अस्पताल से फरार

हरिद्वार। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश रुड़की सिविल अस्पताल से फरार हो गया। बदमाश लघुशंका जाने के बहाने भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं बदमाश की तलाश में रुड़की पुलिस समेत जिले भर की पुलिस जुट गई है।

भगवानपुर पुलिस ने सोमवार की रात बहादुरपुर गांव के पास बाइक सवार दो संदिग्ध को रोकने की कोशिश की थी। इस पर बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई थी। जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने घायल बदमाश को रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया था और सामान्य वार्ड में भर्ती किया गया था।

फरवरी माह में लूट की घटना को दिया था अंजाम
मुठभेड़ की सूचना के बाद सिविल अस्पताल में एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली थी। जांच में सामने आया था कि गिरफ्तार बदमाश ने पुहाना में फरवरी माह में लूट की घटना को अंजाम दिया था। तभी से पुलिस बदमाश की तलाश कर रही थी। एसएसपी ने बताया था कि मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश की पहचान अंशुल निवासी हरचंदपुर, मंगलौर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वहीं, रुड़की सिविल अस्पताल के सामान्य वार्ड में भर्ती बदमाश अंशुल मंगलवार सुबह सुरक्षा में तैनात दो पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस कर्मियों ने बदमाश की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई। मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश के फरार होने से जिलेभर की पुलिस में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, सीओ रुड़की नरेंद्र पंत, सीओ मंगलौर विवेक कुमार समेत भारी पुलिस बल सिविल अस्पताल पहुंचा और घटना की जानकारी ली। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि बदमाश की तलाश की जा रही है। बदमाश की तलाश के लिए पुलिस और सीआईयू की टीम का गठन किया गया है। जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया की लापरवाही के मामले की भी जांच की जा रही है और जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top