Breaking News
जयराम रमेश का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, कहा- पीएम मोदी ट्रंप के दावे पर चुप क्यों?
अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ ने पहले दिन ही मचाया धमाल, कमाए इतने करोड़ रुपये
महाराज ने केन्द्रीय मंत्री से ऐतिहासिक स्थलों पर शोध का किया अनुरोध
जजरेट स्लाइड जोन को डीएम की स्पेशल स्वीकृति, आपदा एक्ट के तहत तुरंत कार्य शुरू करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने नानकमत्ता साहिब में टेका मत्था
जिला पंचायत चुनाव प्रचार में उतरी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या
‘महिला आगे बढ़ेगी, तो समाज आगे बढ़ेगा’ – मोहन भागवत
मानसून में बाल झड़ने से हैं परेशान? तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, मिलेगा फायदा
धामी सरकार मनाएगी एक लाख करोड़ की ग्राउंडिंग का उत्सव

प्रदेश में बदला रहेगा आज मौसम का मिजाज, पहाड़ों में वर्षा-ओलावृष्टि के आसार

देहरादून। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। रविवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर देर शाम हल्की वर्षा और ओलावृष्टि हुई। आज यानी सोमवार को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। पहाड़ों में वर्षा-ओलावृष्टि के साथ ही चोटियों पर हिमपात के आसार हैं। गैरसैंण में भी ओलावृष्टि की संभावना है। लंबे समय से शुष्क बने मौसम ने आखिरकार करवट बदल ली है। दोपहर बाद से ही ज्यादातर क्षेत्रों में बादल मंडराते रहे और हल्की हवाएं भी चलीं।

गैरसैंण समेत पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हुई। पहाड़ों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में भी आंशिक बादल छाए रहे। हल्की हवा चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। उधर, कुमाऊं में भी बागेश्वर के कांडा में ओलावृष्टि हुई है। गरुड़ और कपकोट में हल्की वर्षा हुई है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात होने की संभावना प्रबल हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और ओलावृष्टि हो सकती है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्के हिमपात के आसार हैं। पहाड़ों में गर्जन के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 30.1, 15.7
  • ऊधमसिंह नगर, 30.0, 12.8
  • मुक्तेश्वर, 21.6, 8.2
  • नई टिहरी, 21.0, 10.8

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 15 मार्च को हरिद्वार जिले में बूंदाबांदी होने की संभावना है। रविवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। दिनभर तेज धूप खिली रही। शहर में दिन का तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोकि सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। वहीं सारा दिन धूप खिलने की वजह से लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हुआ। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले में 15 मार्च को मध्यम बादल छाने व बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top