Headline
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता
चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार
चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार
मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक
पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

भाजपा विधायक ने कौशिक की बेनामी संपत्ति की जांच की मांग उठाई

दूध का व्यापारी कैसे हजारों करोड़ का मालिक बना, जांच की मांग-  संजय गुप्ता

अविकल उत्त्तराखण्ड

हरिद्वार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक  पर विधायक संजय गुप्ता का आक्रमण जारी है। मतदान के ठीक बाद पार्टी के विरोध में काम करने का आरोप चस्पा कर भाजपा विधायक व लक्सर से पार्टी उम्मीदवार संजय गुप्ता ने मदन कौशिक की अकूत प्रॉपर्टी की जांच की मांग की है। उधर, भाजपा के सुत्रों का कहना है कि अपनी हार देख बौखला गए हैं।

पार्टी उम्मीदवार संजय गुप्ता ने कहा कि दूध का छोटा व्यापारी कैसे अरबों का मालिक बन गया। गुप्ता ने कहा कि कौशिक की बेनामी संपत्ति की जांच की जाय।

उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि बीते 20 साल में एक दूध बेचने वाला  छोटा व्यापारी कैसे हजारों करोड़ का कारोबारी बन गया। भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि मदन कौशिक को पार्टी से निकाला जाय।

एक नया आरोप जड़ते हुए कहा कि मदन कौशिक ने विपक्षी विधायक के साथ मिलकर जुलाई 2017 में मंगलौर में स्लाटर हाउस खोलने के आदेश जारी किये।

भाजपा विधायक ने खुलासा करते हुए कहा कि स्लाटर हाउस खोलने के आ तत्कालीन नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने आदेश जारी किए थे। बाद में उन्होंने दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से गुहार लगाकर आदेश निरस्त करवाया था।

लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह के लैटर हैड पर नौ फरवरी के आदेश को दिखाते हुए कहा कि जिला संगठन ने लक्सर विधानसभा में चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों और भीतरघात में शामिल चार कार्यकर्ताओं जिसमें एक पार्षद भी है, को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया ।

लक्सर विधायक ने कहा कि यह लोग कौन हैं, किसके नजदीक हैं सभी को पता है। लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व को मामले की जांच करा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी से निष्कासित करना चाहिए।

उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह ने कहा कि विधायक के स्तर से लिखित शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह ने विधायक संजय गुप्ता के बयान पर कहा कि उन्हें अपनी बात पार्टी फोरम पर रखनी चाहिए थी।  इस तरह मामले को मीडिया के सामने ले जाना उचित नहीं।

Pls clik-,लक्सर से भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने पार्टी अध्यक्ष कौशिक को घेरा

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-assembly-election-bjp-mla-attacked-on-madan-kaushik/

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-assembly-election-religious-activity-of-ex-cm-harish-rawat-and-durgapal/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top