Headline
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

कौन बनेगा नेता प्रतिपक्ष, हरीश व प्रीतम गुट में जंग जारी

प्रीतम सिंह, यशपाल आर्य, हरीश धामी व तिलकराज बेहड़ का नाम सुर्खियों में

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। उत्त्तराखण्ड में भाजपा की सरकार का गठन हो चुका है और 29 मार्च से विधानसभा सत्र की शुरुआत हुई है।

विधानसभा चुनाव में शिकस्त के बाद उठने की कोशिश में जुटी कांग्रेस के लिए विधानसभा का अल्पकालीन सत्र भविष्य के लिए वार्मअप सेशन माना जा रहा है।

प्रीतम सिंह व हरीश धामी

29 मार्च से पहले भाजपा को मजबूत संसदीय कार्यमंत्री का चयन करना है और कांग्रेस को तार्किक नेता प्रतिपक्ष का। कांग्रेस में अभी तक यह जिम्मेदारी प्रीतम सिंह के कंधों पर थी। लिहाजा, उन्हें ही सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष को पूरे पांच साल सदन के अंदर मजबूत बहुमत वाली भाजपा सरकार का मुकाबला करना है।

इस बीच, कांग्रेस में वापसी करने के बाद बाजपुर  से विधायक का चुनाव जीते यशपाल आर्य की वरिष्ठता भी उनको नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी का दावेदार बना रही है। आर्य व प्रीतम सिंह राज्य गठन के बाद हुए पांच विधानसभा चुनाव में विधायक का चुनाव जीतते रहे हैं।

यशपाल आर्य

यशपाल आर्य के भाजपा से कांग्रेस में आने के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत उन्हें सम्भावित सीएम  की तरह प्रोजेक्ट कर चल रहे थे। पंजाब की तर्ज पर उत्त्तराखण्ड में भी दलित सीएम की जोरदार वकालत कर रहे थे। लेकिन कांग्रेस की चुनावी हार के बाद समीकरण बदल गए। और अब हरीश रावत अपने से जुड़े नेता की लॉबिंग में जुटे हैं।

हालांकि, हरीश गुट से जुड़े विधायक हरीश धामी ने भी नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर दावा ठोका है। धारचूला से कांग्रेस विधायक धामी भी लगातार विधानसभा चुनाव जीतते आ रहे हैं। हार के बाद मंथन में जुटे हरीश रावत का पूरा जोर अपने पक्ष के विधायक को नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर रहेगा।

तिलकराज बेहड़

इधर, किच्छा से चुनाव जीते तिलजराज बेहड़ भी नेता प्रतिपक्ष के स्वाभाविक दावेदार माने जा रहे हैं। चुनाव से पहले पार्टी ने बेहड़ को कार्यकारी अध्यक्ष बना कर तराई के मतदाताओं को संदेश देने की कोशिश की थी। इस बीच, तबीयत खराब होने की वजह से बेहड़ विधायकी की शपथ नहीं ले पाए थे।

बहरहाल, कांग्रेस अब एक नयी जंग में उलझी है। नेता प्रतिपक्ष के मुद्दे पर हरीश व प्रीतम गुट में एक बार फिर तलवारें खिंची हुई है। जल्द ही कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष का चयन होने की उम्मीद है।

Pls clik

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-assembly-session-from-29th-march-vote-on-account/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top