Headline
आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश
आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश
गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला
गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला
हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू
हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू
रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ
रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ
पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र
पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक
कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक

उत्त्तराखण्ड कांग्रेस – …तो भैया आल इज वेल

कांग्रेस प्रभारी ने फ्रंटल संगठन व बूथ लेवल की मजबूती पर जोर दिया

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा व अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी रहे मौजूद

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। गुरुवार को कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव के दून पहुंचने पर नेताओं के चेहरे खिल उठे। सम्भवतः पंजाब स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम की खुशी देखते ही बन रही थी। इंदिरा, प्रीतम ,प्रभारी देवेंद्र यादव हंसते हुए फ़ोटो भी खिंचवाए। बैठक भी हुई और मंथन भी हुआ। पार्टी की चार्जशीट कमेटी के अध्यक्ष नवप्रभात ने भी भाजपा को घेरने वाले मुद्दों पर चर्चा की। और भाजपा सरकार में हुई घपलों की सूची की तैयारी पर जोर दिया।
उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में फ्रंटल संगठन व बूथ लेवल पर पार्टी की मजबूती समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की।

आल इज वेल

बैठक  में सभी सदस्य गणों से विधानसभा प्रभारियों तथा जिला प्रभारियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में विधानसभा प्रभारी एवं जिला प्रभारियों द्वारा किन दिक्कतों परेशानियों का सामना किया जा रहा है  इसपर भी मंथन किया गया।

  ब्लॉक अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष,विधानसभा प्रभारियों व जिला प्रभारियों से जिम्मेदारियों को वह बेहतर तरीके से निर्वहन करने की अपेक्षा की गई।

कमेटी के सभी सदस्यों ने अपने अपने प्रभार क्षेत्र के बारे में शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया। बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए  कारगर कदम उठाए जाने पर मंथन किया गया। एकजुटता व  फ्रंटल संगठनों को और सक्रिय करने पर जोर दिया गया।
सभी सदस्यों को आगामी रणनीति से भी अवगत कराया गया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी  देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती इंदिरा ह्रदयेश, मनीष खंडूरी, सूर्यकांत धस्माना, शगरिमा दसौनी,सुमित हृदयेश,प्रदीप तिवारी,जयेंद्र रमोला,केसर सिंह नेगी,संजय किरौला शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top