Headline
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता
चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार
चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार
मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक

आप को झटका दे राष्ट्रीय लोक नीति पार्टी में शामिल हुए सुवर्धन शाह

पार्टी के उत्त्तराखण्ड कन्वीनर मनोनीत। ले.जनरल एम एम लखेड़ा है पार्टी के मुख्य सलाहकार

आईजी अनंत चौहान व राज्य आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान भी आप पार्टी के कर्ताधर्ताओं की कार्यप्रणाली से चल रहे नाराज

मार्च 2021 में राष्ट्रीय लोक नीति पार्टी का हुआ यह गठन

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। उत्त्तराखण्ड में जड़ें जमाने में जुटी आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के एक दिन बाद पूर्व आईएएस सुवर्धन शाह राष्ट्रीय लोक नीति पार्टी में शामिल हो गए। सुवर्धन शाह को पार्टी ने उत्तराखंफ का कन्वीनर बनाया है। शाह ही उत्त्तराखण्ड में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर कार्य करेंगे।

स्वच्छ छवि के वरिष्ठ नौकरशाह सुवर्धन शाह के इस्तीफे से आप पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। शाह देहरादून की राजपुर सीट से मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। इधर, आप नेताओं की कार्यप्रणाली से नाराज चल रहे आईजी अनंत राम व राज्य आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान भी देर सबेर आप पार्टी को छोड़ सकते हैं।

गौरतलब है कि शाह ने 30 दिसंबर को आप की सदस्यता से इस्तीफा देकर झटका दिया था। अरविंद केजरीवाल को सम्बोधित इस्तीफे में सुवर्धन शाह ने साफ लिखा है-” उत्त्तराखण्ड में पार्टी को संचालित किए जाने के तौर तरीकों से क्षुब्ध होकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूँ।”

पूर्व आईएएस सुवर्धन शाह ने इस्तीफे के कारणों को गिनाते हुए आप पार्टी पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सभी कुछ दिल्ली से संचालित किया जा रहा। उन्होंने कई बार उत्त्तराखण्ड से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का ध्यान खींचा। लेकिन दिल्ली की नीतियों पर चल रहे नेताओं ने कोई सार्थक पहल नहीं की।

उन्होंने कहा कि आप पार्टी में भी भाजपा व कांग्रेस की बुराई अंदर तक घुसी हुई है। इनके नेता पैसे वालों को तरजीह देकर निष्ठावान पार्टी लोगों को दरकिनार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पूर्व आईएएस सुवर्धन शाह और आई जी अनंत राम एक साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। अनंत चौहान को विकासनगर से टिकट देने की बात हुई थी। लेकिन इस बीच, विकासनगर इलाके के एक व्यापारी ने आप पार्टी में पैठ बना ली। इसके बाद आप नेताओं ने अनंत राम को गढ़वाल का अध्यक्ष बना कर उक्त व्यापारी के टिकट का रास्ता साफ कर दिया।

इसके अलावा भाजपा छोड़ आप पार्टी में शामिल हुए आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान का भी पार्टी कोई उपयोग नहीं कर पायी। जुगरान की छवि एक जुझारू नेता की रही है। जुगरान भी लंबे समय से पार्टी के कार्यक्रमों में नहीं दिख रहे हैं। जबकि आप नेता राज्य आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान का समूचे प्रदेश में बेहतर उपयोग कर सकते थे। मुखर वक्ता व जन मुद्दों पर सड़क से अदालत तक संघर्ष करने वाले जुगरान ने स्वंय को किनारे कर लिया है। वे कभी भी आप पार्टी छोड़ सकते हैं।

बहरहाल, आप छोड़ राष्ट्रीय लोक नीति पार्टी में शामिल हुए पूर्व आईएएस सुवर्धन शाह ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल एम एम लखेड़ा पार्टी के मुख्य सलाहकार हैं।

पूर्व आईएएस सुवर्धन शाह का इस्तीफा

राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी का मनोनयन पत्र

Pls clik

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-education-shasan-free-mobile-tablet-scheme-launched-today/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top