Headline
सतपाल महाराज ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
सतपाल महाराज ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक
‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक
धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
सीएम धामी ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विमोचन
सीएम धामी ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विमोचन
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

हरिद्वार के बसपा नेता रविन्द्र पनियाला आज भाजपा में होंगे शामिल

पूर्व सीएम निशंक का कहना है कि सीएम धामी की पारदर्शिता व सरल स्वभाव की वजह से विपक्षी नेता भाजपा की ओर खिंचे चले आ रहे हैं

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी व पूर्व सीएम निशंक की जुगलबंदी हरिद्वार की राजनीति में बड़ा परिवर्तन करने जा रही है। दो दिन पहले कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद हरपाल साथी ने भाजपा को थामा तो आज बसपा नेता रविन्द्र पनियाला भी भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। उनके साथ कई जिला स्तरीय बसपा पदाधिकारी भी भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।

बसपा नेता रविन्द्र पनियाला ने 2022 में खानपुर विधानसभा से चुनाव लड़ा था। पनियाला की गुर्जर नेता के तौर पर इलाके में पहचान है। इसी इलाके के गुर्जर नेता व पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन भी 2016 से भाजपा में ही हैं।

बुधवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हरिद्वार के क़द्दावर गुज्जर नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बहुजन समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेने जा रहे हैं। पनियाला इलाके में तेजतर्रार नेता की छवि रखते हैं।

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट , हरिद्वार सांसद पूर्व मुख्यमंत्री मा. डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की विशेष मौजूदगी रहेगी।

हालिया हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव व लोकसभा चुनाव को देखते हुए सीएम धामी विपक्षी किले में सेंध लगाने में जुटे है। बीते काफी समय से स्वास्थ्य लाभ कर रहे सांसद निशंक इन दिनों विशेष सक्रिय दिखाई दे रहे है। भर्ती घोटाले पर सीएम धामी के निर्णयों की खुले दिल से तारीफ भी कर रहे हैं।

इधर, बीते विधसनसभा चुनाव में हरिद्वार में अपेक्षित सीट नहीं मिलने पर सीएम धामी ने इस इलाके पर विशेष फोकस किया हुआ है। पूर्व सीएम निशंक का कहना है कि सीएम धामी की पारदर्शिता व सरल स्वभाव की वजह से विपक्षी नेता भाजपा की ओर खिंचे चले आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top