Headline
आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश
आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश
गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला
गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला
हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू
हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू
रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ
रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ
पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र
पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक
कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक

हरदा हमारा…आला दुबारा… वीडियो से कांग्रेस को बताया अपना मूड.. वीडियो देखिये

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। हरिद्वार में गंगा स्नान व अखाड़ों मे मत्था टेकने के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत का 4 मिनट 20 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ। इसे हल्द्वानी से जारी किया गया। वीडियो की शुरुआत एक गीत से होती है । गीत के बोल हैं हरदा हमारा आला दुबारा। वीडियो की शुरुआत रणसिंगा की गूंज से होती है।

Harish rawat

विधानसभा चुनाव में सीएम फेस की वकालत कर रहे पूर्व सीएम के इस सांग वीडियो में उनके कार्यकाल की उपलब्धियों को गीत संगीत में लयबद्ध किया गया है। पहाड़ी उत्पादों को लेकर की गई कोशिश के अलावा विकास योजनाओं को गीत के तौर पर पिरोया गया है। घर पर दी गयी दावतों, भुट्टा भूनते, चाय बनाते समय के वीडियो भी जोड़े गए हैं।

हरदा हमारा आला दुबारा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करे

https://youtu.be/6QMfNKhWQho

गाने के साथ साथ जनता से मेल मुलाकात, अभिनन्दन समेत पुराने वीडियो के अंश भी वीडियो में चस्पा किये गए हैं। वीडियो की शुरुआत में ही पहाड़ी पारंपरिक पोशाक पहने व हाथ में तलवार लिए कलाकार की कलाबाजी भी ध्यान खींचती है।

हरीश रावत का यह वीडियो ऐसे समय में पूरी तैयारी के साथ तैयार किया गया जब वो पार्टी के अंदर अपने मुद्दों को लेकर जूझ रहे हैं। और अपने कार्यक्रम भी अलग से कर रहे हैं। पार्टी नेतृत्व  विधानसभा चुनाव में सामूहिक नेतृत्व की बात कर रहा है जबकि हरीश रावत चुनावी चेहरे की वकालत में ताल ठोके हुए है।

इस वीडियो के जरिये हरीश गुट ने पार्टी के अन्य गुटों को भी सीधे सीधे यह संदेश दे दिया है कि…हरदा हमारा आला दुबारा

हरदा हमारा आला दुबारा गीत को स्वर माया उपाध्याय ने दिया है।संगीत चित्रेश बिष्ट व निर्देशन रितेश जोशी का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top