Headline
राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक
पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट
मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश
‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल
‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’
मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’

बागेश्वर उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को पड़ी राजनीतिक आपदा की मार

मेहरा व आर्य की मौजूदगी में कांग्रेस नेता रंजीत दास को उड़ा ले गए सीएम धामी

अब बागेश्वर उपचुनाव के लिए कांग्रेस को तलाशना होगा नया चेहरा, 5 सितम्बर को होगा मतदान

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। बागेश्वर उपचुनाव की घोषणा होते ही भाजपा ने कांग्रेस के प्रत्याशी को चुरा लिया। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर बागेश्वर से चुनाव लड़े रंजीत दास आज भाजपा में शामिल हो गए।

शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में रंजीत दास ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

ठीक चुनाव से पहले कांग्रेस के किले में सेंधमारी कर सीएम धामी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। रंजीत दास के भाजपा में शामिल होने के बाद बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की जीत एकतरफा मानी जा रही है।

भाजपा मुख्यालय में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए रंजीत दास

गौरतलब है कि इस सीट से भाजपा मंत्री चंदन रामदास की मृत्यु के बाद बागेश्वर सीट पर 5 सितम्बर को मतदान होना है। उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद अब कांग्रेस को किसी नये चेहरे और दांव खेलना होगा।

हाल ही में, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने देहरादून की बैठक में भाजपा के खिलाफ चुनावी रणनीति तैयार की थी। इस बैठक में 2022 विधानसभा का चुनाव लड़े पार्टी प्रत्याशी व जिला संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया था।

इस बैठक के कुछ दिन बाद ही कांग्रेस प्रत्याशी रहे रंजीत दास ने सीएम धामी पर विश्वास जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की मौजूदगी व पैनी निगाहों के बीच सीएम धामी का रंजीत दास को रातों रात लिफ्ट करना कांग्रेस कैम्प में एक नयी राजनीतिक आपदा को जन्म दे गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top