Headline
राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक
पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट
मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश
‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल
‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’
मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’

कांग्रेस ने सड़क पर रसोई लगा सेंकी रोटियां, गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाने का किया विरोध

गैस के दामों में की बढ़ोतरी के विरोध में प्रदेश महिला कांग्रेस ने सड़क पर चूल्हे पर रोटी बनाई व भाजपा सरकार का पुतला फूका

अविकल उत्तराखंड

देहरादून । होली से ठीक पहले रसोई गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने व महँगाई की मार के विरोध में उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस ने सड़क पर रोटी सेंक भाजपा को नये अंदाज में चुनौती दी। महिला कांग्रेस ने भाजपा का पुतला भी फूंका।

शुक्रवार को प्रदेश महिला कांग्रेस ने देहरादून की सड़क पर विरोध का यह नया तरीका अपनाया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि होली से ठीक पूर्व रसोई गैस के दाम बढ़ा कराकर केंद्र सरकार ने गरीब व मध्यम वर्ग को होली को खराब कर दिया है।

एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की बात करते है गरीब तबके के हितों की बात करते है वहीं, दूसरी तरफ गैस सिलिंडर के दाम बढ़ा रहे हैं।

वक्ताओं ने कहा कि 2014 में रसोई गैस 410रुपये होती थी मगर आज गैस सिलेंडर 1122 के पार हो गया है । और व्यासायिक सिलेंडर पर 350 रुपया का भार भी जनता पर पड़ रहा है ।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि भाजपा झूठे वादों का झांसा देकर जनता को बहला फुसलाने का काम कर रहे है मगर जनता इनका चेहरा जान चुकी है । जो लाठियां युवाओं पर भांजी है उसका जवाब भाजपा को 2024 के चुनाव में मिल जाएगा।

प्रदर्शनकारियों में आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, उर्मिला थापा पार्षद, चंद्रकला नेगी, अनुराधा तिवाड़ी, सविता सोनकर पार्षद, रेखा ढिंगरा, कविता याहूर, रामप्यारी, शांति रावत, शशिबाला कनोजिया, गायत्री, गुड्डी देवी, संगीता, जस्सी, निर्मला आदि मौजूद रहे।

इससे पूर्व गुरुवार को भी कांग्रेस ने गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाने और भाजपा के विरोध में प्रदर्शन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top