Headline
राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक
पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट
मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश
‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल
‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’
मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’

राजनीति- खड़गे के दून दौरे के दिन भाजपा देगी कांग्रेस को झटका

पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत कांग्रेस छोड़ फिर से भाजपा में होंगे शामिल.केदारनाथ के कुलदीप भी थामेंगे भाजपा को

2007 में कोटद्वार से  जीते थे भाजपा के टिकट पर

खंडूडी की कोटद्वार से हार के बाद भाजपा से निष्कासित किये गए थे शैलेन्द्र रावत

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून।अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दून दौरे के दिन पार्टी को एक बड़ा झटका लगने जा रहा है। आज रविवार को  पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता शैलेन्द्र रावत भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।

इसके अलावा कई अन्य दलों के नेता व कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल होंगे। उत्तरकाशी जिले से जुड़े कांग्रेस के पूर्व विधायक की भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। इसके अलावा केदारनाथ विधानसभा से चुनाव लड़ चुके व दूसरे नंबर पर रहे कुलदीप भी भाजपा में शामिल होंगे।

पुष्ट खबर यह है कि कोटद्वार से पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत आज फिर से भाजपा में शामिल होंगे। 2007 में कोटद्वार विधानसभा से भाजपा के टिकट पर जीते शैलेन्द्र रावत 2012 के बाद में कांग्रेस में चले गए थे।

2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रावत की बजाय तत्कालीन सीएम बीसी खंडूडी को कोटद्वार से चुनाव लड़ाया था। इस चुनाव में खंडूडी कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नेगी से हार गए थे।

खंडूडी की हार की वजह से भाजपा 2012 में सरकार बनाने से रह गयी थी। भाजपा को 31 व कांग्रेस को 32 सीट मिली थी। खंडूडी की इस हार को गम्भीरता से लेते हुए भाजपा ने शैलेन्द्र रावत को   पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत

हालांकि, 2014 के लोकसभा चुनाव के समय फिर से भाजपा में शामिल हो गए थे। लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का टिकट नहीं मिलने की स्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

इसके बाद शैलेन्द्र रावत ने 2017 व 2022 में यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। लेकिन चुनाव हार गए।

इस बीच, शैलेन्द्र रावत को भाजपा ने एक बार फिर पार्टी में आने का न्योता दिया। रावत की आज भाजपा में जॉइनिंग होगी।

पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत के भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें कोटद्वार नगर निगम के मेयर का चुनाव लड़ाया जाएगा। रावत के भाजपा में आने के बाद कोटद्वार व यमकेश्वर विधानसभा में भाजपा को मजबूती भी मिलेगी।

रविवार की दोपहर भाजपा मुख्यालय में पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत व विभिन्न जिलों के कई अन्य नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता लेंगे।

भाजपा सूत्रों का दावा है कि खड़गे के दून दौरे के दिन लगभग एक हजार लोग भाजपा की सदस्यता लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top