Headline
राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक
पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट
मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश
‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल
‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’
मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’

उत्तराखण्ड कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के सामने किया सत्याग्रह

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने और कांग्रेसियों में उबाल,पूरे प्रदेश में आहूत सत्याग्रह में जुटे कांग्रेसी

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी  की लोकसभा की सदस्यता  निरस्त किये जाने के विरोध में उत्तराखण्ड कांग्रेस ने  पूरे प्रदेश में  महात्मा गांधी  की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह करते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ कमर कसी।

रविवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने हल्द्वानी, प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने रानीखेत  व हरक सिंह रावत ने हरिद्वार में संकल्प सत्याग्रह किया। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

     देहरादून में गांधी पार्क में सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केन्द्र की मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि  आज संविधान और लोकतंत्र खतरे में है । और देश की आजादी में भाग लेने वाले शहीदों के परिवारों का खुलेआम अपमान किया जा रहा है।


उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के कई बड़बोले नेताओं एवं स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न मौकों पर गांधी एवं नेहरू परिवार को अपमानित करने के लिए कई-कई बार बयान दिये है।  मोदी सरकार उन सब पर कब कार्रवाही करेगी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने किये पर कभी आत्मलोचन करेेंगे? 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नाकामियों के खिलाफ केवल राहुल गांधी हैं जो खुलेआम हर मंच पर सच बोल रहे हैं। इसी लिए उन्हें जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं को लोकसभा में इसलिए नहीं बोलने दिया जा रहा है ताकि उनकी नाकामियों की पोल ना खुल जाये। 
     इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी नेतृत्व में उसका डट कर मुकाबला करना हैै।

प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि मोदी सरकार की।उल्टी गिनती शुरू हो गयी है।

पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट,मथुरा दत्त जोशी  विजय सारस्वत, डॉ. जसविन्दर सिह गोगी, विधायक राजेन्द्र भण्डारी, विक्रम सिंह नेगी, पूर्व विधायक राजकुमार, मनोज रावत, उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री विजय सारस्वत, उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, मीडिया प्रभारी पी. के. अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आयेन्द्र शर्मा, अमरजीत सिंह, उपाध्यक्ष प्रभुलाल बहुगणा, पूरन सिंह रावत, महामंत्री नवीन जोशी, मनीष नागपाल, गोदावरी थापली, राजेन्द्र शाह, हरिकृष्ण भट््ट, मोहित उनियाल, शान्ति रावत, दर्शन लाल, डॉ. बिजेन्द्र पाल सिंह, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल प्रवक्ता राजेश चमोली, शीशपाल सिंह बिष्ट, मोहित, मोहन काला, पूर्व अध्यक्ष लाल चन्द शर्मा, प्रदीप जोशी, बिरेन्द्र पोखरियाल, रोविन्द त्यागी, विनीत प्रसाद भट्ट, सुरेन्द्र रांगड़, दीप बोहरा, नीरज त्यागी, उपेन्द्र थापली, वसी जैदी, सुशील राठी, विशल मौर्या, जयेन्द्र रमोला, राकेश सिंह, अनिल नेगी, आशा टम्टा, प्रिया थापा, सुरेन्द्र रावत, जगदीश धीमान, राजकुमार जायसवाल, प्रवीन त्यागी, आनन्द त्यागी, सुन्दर सिंह पुण्डर, अमित गुप्ता, गौरव गुलेरिया, राजेन्द्र धवन, राधा देवी, अर्जुन भण्डारी, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

सभा का संचालन मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने किया।


हल्द्वानी के बुद्धा पार्क में सत्याग्रह कर रहे कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि , पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोक सभा सदस्यता समाप्त करना प्रतिशोध की राजनीति है ।

नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने साधा निशाना

       नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि राहुल गांधी मामले ने ये सिद्ध कर दिया है कि केंद्र सरकार के काले कारनामों को जो भी उजागर करेगा जो भी  देश के ज्वलंत मुद्दों और आम जनमानस जी आवाज़ उठाएगा उसे तकनीकी मामलों में घसीट कर परेशान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि , कुछ सालों से राहुल गांधी ही केंद्र सरकार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध अकेले ही देश भर में आवाज उठा रहे थे। यदि राजनीतिक व्यक्ति चुनावी रैलियों में आरोप नही लगाएगा संसद या विधानसभाओं में कुछ बोलने नहीं दिया जाएगा तो देश में लोकतंत्र कहां बचा है ?

जी की संसद सदस्यता के निलंबन व केंद्र सरकार के तानाशाही रवैया के विरुद्ध आज उत्तराखंड के रानीखेत में “संकल्प सत्याग्रह” अयोजित कर मोदी सरकार की जनविरोधी और विपक्ष की आवाज को दबाने की नीतियो का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने का प्रण लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top