Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

अगले यात्रा सीजन तक सहस्त्रधारा में किया जाएगा हेलीड्रोम का निर्माण, दो धामों के लिए शुरु होगी हैली सेवा

देहरादून। सहस्त्रधारा में अगले यात्रा सीजन तक हेलीड्रोम का निर्माण किया जाएगा। जहां पर यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की तर्ज पर सुविधाएं मिलेंगी। इस हेलीड्रोम की क्षमता 500 यात्रियों की होगी। यात्रा सीजन के दौरान हेली सेवा के लिए यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण अगले यात्रा सीजन से सहस्त्रधारा से भी केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए हेली सेवा संचालन का प्रस्ताव तैयार कर रहा है।

सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि सहस्त्रधारा में आधुनिक सुविधाओं से हेलीड्रोम का निर्माण किया जा रहा है। यूकाडा को अगले साल तक यात्रा सीजन शुरू होने से पहले हेलीड्रोम को तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे हेलिकॉप्टर की पार्किंग के अलावा यात्रियों को एयरपोर्ट पर कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी।

केदारनाथ धाम के लिए सिरसी, गुप्तकाशी, फाटा से संचालित होने वाली हेली सेवा में यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। इसे देखते हुए अगले साल से सहस्त्रधारा से केदारनाथ, बदरीनाथ के लिए हेली सेवा संचालित करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। यूकाडा के माध्यम से प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। हेली सेवा संचालन के लिए यूकाडा की ओर से एविएशन कंपनी को आफर दिया जाएगा। डीजीसीए की अनुमति मिलने के बाद देहरादून से भी यात्रियों को सीधे हेली सेवा का लाभ मिलेगा।

भूमि अधिग्रहण के लिए रिटायर्ड अफसरों से मांगे आवेदन
यूकाडा की ओर से सहस्त्रधारा हेलीपैड विस्तार के लिए नगर निगम की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम को भूमि के बदले13 करोड़ रुपये भुगतान किया जाएगा। जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया के लिए यूकाडा ने सेवानिवृत्त तहसीलदार से आवेदन मांगें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top