Headline
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा

अग्निवीर भर्ती में सफल नहीं होने पर युवक ने की आत्महत्या

बागेश्वर। सेना की अग्निवीर भर्ती में सफल नहीं हो पाने से आहत एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले उसने अपने फेसबुक अकाउंट में कई वीडियो भी अपलोड किए। जिसमें उसने चयन न होने की हताशा अपनी योग्यताओं की चर्चा करते हुए की है। युवक के इस कदम से घर में मातम का माहैल है। कपकोट के मल्लादेश निवासी कमलेश गिरी (21) पुत्र हरीश गिरी के परिजनों ने बताया कि, सोमवार को अग्निवीर परीक्षा का रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें कमलेश का चयन नहीं हो पाया।

इसके बाद जब उन्होंने सोशल मीडिया पर कमलेश के रोते हुए स्टेटस देखे तो पता चला कि, वह तनाव में है। परिजनों को कमलेश घर के पास ही तड़पता हुआ मिला। उसने सल्फास गटक लिया था। बागेश्वर जिला अस्पताल में कमलेश की मौत हो गई। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि सेना में भर्ती होने के लिए कमलेश तीन साल से तैयारी कर रहा था। पहले कोविड से सेना की भर्ती लटकी रही। उसके बाद अग्निवीर भर्ती शुरू हुई। अग्निवीर की भर्ती में शारीरिक दक्षता और मेडिकल पास करने के बाद उसे अपने चयन का पूरा भरोसा हो गया था। लेकिन वह लिखित परीक्षा में असफल हो गया। युवक के इस कदम से घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top