Headline
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश
गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार

अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश।माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस दोनों को प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में मेडिकल के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान तीन हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में अतीक और अशरफ की मौत हो गई है।दोनों के शवों को मेडकल कॉलेज के अंदर ले जाया गया है। मौके पर जय श्रीराम के नारे जरूर सुने गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस ने हमलावरों को मौके से दबोच लिया है।इस पूरे हमले को बकायदा मीडिया और पुलिस के सामने अंजाम दिया गया है।दोनों पर जब फायरिंग हुई, पूरी वारदात कैमरे में भी कैद हुई है।इस हमले में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ है, जिसका नाम मान सिंह है।उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

बेटे असद के एनकाउंटर के दो दिन बाद शनिवार देर रात को माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी गई। अतीक-अशरफ को मेडिकल जांच के लिए कॉल्विन अस्पताल ले जाया रहा था। पत्रकार साथ-साथ चलते हुए दोनों से सवाल कर रहे थे।

जब अतीक से पूछा गया कि बेटे असद के अंतिम संस्कार आपको नहीं ले जाया गया। आपका क्या कहना है? इस पर अतीक ने कहा, ‘नहीं ले गए तो नहीं गए।’

तभी भाई अशरफ ने मीडिया से कहा, “मेन बात यह है कि गुड्डू मुस्लिम…. ” इतना कहते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस का घेरा तोड़ते हुए तीन तरफ से तीन लड़कों ने फायरिंग शुरू कर दी।

गोली लगते ही अतीक वहीं गिर गया। अतीक की हथकड़ी को पकड़े एक पुलिसकर्मी को झटका लगा। वह भी घायल हो गया। ऐसा कहा जा रहा है कि उसके हाथ में गोली लगी है। अगले 10 सेकेंड में अशरफ भी भाई अतीक के पास ही गिर जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top