Headline
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान

अब आंगनबाड़ी बहनों के मोबाइल लिंक होने से मानदेय आने की मिलेगी जानकारी -रेखा आर्या

देहरादून।: दीपावली पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। जहाँ आज यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के अक्टूबर माह के मानदेय 23.48 करोड़ (केन्द्रांश और राज्यांश दोनों)का पीएफएमएस के माध्यम से सीधे उनके खातों में भुगतान किया।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इससे प्रदेश में कार्यरत करीब 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों लाभान्वित होंगी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों से यह अपील भी की कि अभी तक जिन आंगनबाड़ी बहनों ने अपने मोबाइल नंबर को अपने सम्बंधित बैंक अकाउंट से लिंक नहीं कराया है तो वे सभी कार्यकर्तियां अपने मोबाइल नम्बर को अपने -अपने संबंधित बैंक एकाउंट से लिंक अवश्य करा लें जिससे की उन्हें अपने हर माह के मानदेय की जानकारी मैसेज के जरिये प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने सभी आंगनबाड़ी बहनों को दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाये देते हुए कहा की प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली लाये. इस धनराशि के हस्तान्तरण होने से कहीं ना कहीं हमारी आंगनबाड़ी बहने जो विभाग की रीढ़ हैं उन्हें अपनी जरूरते पूरा करने में लाभ मिलेगा और उनकी दीपावली प्रकाशमय होगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि विभाग की लगातार यह कोशिस रहती है कि हमारी आंगनबाड़ी बहनों को समय पर मानदेय मिले जिसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं और इसी कड़ी में हमने आज अक्टूबर माह के मानदेय का डीबीटी के माध्यम से आंगनबाड़ी बहनों के खातों में यह राशि भेजने का कार्य किया है।उन्होंने कहा कि विभाग और उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि हमारी आंगनबाड़ी बहनों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए वह लगातार कार्य कर रही हैं।

इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव श्री हरी चंद सेमवाल जी,निदेशक एसके सिंह जी,डीपीओ श्री विक्रम सिंह जी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top