Headline
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

अमानत के सरोद और नुपूर के स्वरों ने जीता दिल

देहरादून। बनारस घराने की गायिका नुपूर सिंह के सुरों की रसधार और उस्ताद अमानत अली के सरोद का जादू दून के संगीत प्रेमियों के दिलो-दिमाग पर छा गया। मौका था  बनारस घराने के प्रख्यात शास्त्रीय गायक पदमभूषण स्व. राजन मिश्र के 71वीं जयंती पर दो दिवसीय शास़्त्रीय संगीत समारोह के पहले दिन का। इन दो फनकारों का जादू खूब देर तक रहा और सभागार करतल ध्वनियों से गूंजता रहा।

वन अनुसंधान संस्थान के हरिसिंह सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। आईएनजीपीए के डीजी भरत ज्योति और पूर्व पीसीसी जयराज ने दीप प्रज्ज्वलित किया। उनके साथ स्वरांगन के अध्यक्ष पं. रजनीश मिश्र और रितेश मिश्र भी थे। इसके बाद प्रख्यात फिल्म निर्माता मकरंद ब्रह्मे द्वारा निर्मित पंडित राजन मिश्र के जीवन पर आधारित डाक्युमेंट्री के कुछ हिस्से प्रदर्शित किये गये। यह डाक्युमेंट्री अब यू-टयूब पर उपलब्ध है।

इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत पंडित राजन मिश्र की शिष्या नुपूर सिंह ने मारू विहाग राग में बंदिश और बड़ा ख्याल गाया। उनकी इस प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे। उनके साथ तबले पर संगत बनारस घराने के युवा तबला वादक चित्रांक पंत और हारमोनियम पर सुमित मिश्र ने की। इसके बाद उन्होंने पंडित राजन मिश्र द्वारा फिर सुरसंगम में गाये भजन ‘जाऊ तेरे चरण कमल पर वारि‘ गाया। इस भजन पर बार-बार श्रोताओं की करतल ध्वनि से सभागार गुंजायमान हो गया।

कार्यक्रम में युवा उस्ताद अमानत अली बंगश ने सरोद वादन से पंडित राजन मिश्र को याद किया। इसके बाद उन्होंने द्रुत बंदिश प्रस्तुत की। उनके साथ तबले पर शुभ महाराज और अभिषेक मिश्र ने संगत की। इसके बाद पंडित रितेश मिश्र और पंडित रजनीश मिश्र ने गायकी कानडा में बनड़ा मोरा व्याहन आओ, विलंबित एकताल में प्रस्तुत दी गयी। तबले पर पंडित अरविंद आजाद द्वारा प्रस्तुति दी गयी।

स्वरांगन के वरिष्ठ सदस्य सुरेश चंद पंत ने बताया कि कल यानी शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मोेहन वीणा वादक ग्रेमी अवार्ड विनर पदमभूषण पंडित विश्वमोहन भट्ट प्रस्तुति देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top