Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

अवतार 2 ने मचाया धमाल, दो दिन में 1,500 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन

ब्लॉकबस्टर फिल्म अवतार का सीक्वल अवतार: द वे ऑफ वॉटर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने दो दिन में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। भारत में भी फिल्म के कारोबार में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। ओपनिंग डे पर जहां फिल्म ने 41 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 10.85 फीसदी का उछाल आया है।

अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 45.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। बता दें कि जेम्स कैमरून की फिल्म के अंग्रेजी संस्करण ने सबसे ज्यादा कमाई की है।रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने एक तरफ अंग्रेजी भाषा में 24 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं दूसरी तरफ हिंदी में 14 करोड़, तेलुगू में चार करोड़, तमिल में तीन करोड़ और मलयालम में 0.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

जेम्स की फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर को आईएमडीबी पर 10 में से 8.2 रेटिंग मिली है। यानी फिल्म ने 2018 में आई डेडपूल 2 को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (ओपनिंग डे) के मामले में एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर और स्पाइडरमैन नो वे होम को पछाड़ दिया था। हालांकि, फिल्म आईएमडीबी रेटिंग के मामले में इन दोनों फिल्मों से आगे निकल पाने में असफल रही है।

1. एवेंजर्स एंडगेम- 8.4, 2. एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर -8.4, 3. स्पाइडरमैन नो वे होम – 8.3, 4. अवतार द वे ऑफ वाटर – 8.2, 5. डेडपूल 2- 7.7। इस तरह यह फिल्म डेडपूल 2 से आगे निकल गई है।

रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिका और कनाडा में फिल्म 1,447.83 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर सकती है और 2,895.67 करोड़ विदेशी बाजार से आने की संभावना है। वहीं, चीन से 827.33 करोड़ आने की उम्मीद है। फिल्म के बजट की बात करें तो 13 साल पहले रिलीज हुई अवतार करीब 1,960.78 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुई थी। वहीं, अवतार: द वे ऑफ वॉटर को बनाने में 2,500 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top