Headline
नैनीताल में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील
नैनीताल में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश

आईएमए में आयोजित ग्रुप सी परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ से नकल करते हुए पकड़े गए तीन अभ्यर्थी

देहरादून।  भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित ग्रुप सी परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ से नकल करते हुए तीन अभ्यर्थी पकड़े गए। आर्मी इंटेलिजेंस ने तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक आईएमए में ग्रुप सी की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में तीन युवकों के नकल करने की बात इंटेलिजेंस को पता चली। आर्मी इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने तीन युवकों को परीक्षा हॉल से पकड़ लिया। इनके पास से ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। सैन्य अधिकारियों ने जरूरी पूछताछ के बाद तीनों युवकों को कैंट पुलिस के हवाले कर दिया।

कैंट कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तीनों नकलचियों से पूछताछ की जा रही है। इनसे नकल कराने वाले लोगों के बारे में पता किया जा रहा है। कुछ मोबाइल नंबर और लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। इनकी तस्दीक के बाद पूछताछ की जाएगी। आरोपियों की पहचान सुखबीर निवासी सिंधु जिंद हरियाणा, रोहित निवासी शामलो कलां जिंद हरियाणा और श्रवण कुमार निवासी शेयर पट्टी जिंद हरियाणा के रूप में हुई है।

मामले में शिकायत मिलिट्री पुलिस के हवलदार शिव कुमार सिंह ने की है। शिकायत के अनुसार ग्रुप सी और डी के पदों पर 11,500 आवेदक में से करीब 3500 अभ्यर्थी परीक्षा देने आये थे। लिखित परीक्षा हेलीपैड ग्राउंड, पोलो ग्राउंड 2 व 3 में आयोजित हुई। हेलीपैड ग्राउंड में सभी अभ्यर्थियों को सही पाया गया।

पोलो ग्राउंड 2 में सुखबीर को मोबाइल के साथ नकल करते हुए पकड़ा। रोहित को मोबाइल, ब्लूटूथ, कैमरे के साथ नकल करते पकड़ा। पोलो ग्राउंड 3 में श्रवण कुमार को नायक डीपी दास और कर्नल रीमा सोवित के सामने नकल करते पकड़ा। मौके से मिले मोबाइल, ब्लूटूथ और नकल में उपयोग अन्य उपकरण को सील कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top