Headline
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

आज कैंची धाम में आएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

आज कैंची धाम में आएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

देहरादून।उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज कैंची धाम के दर्शन करने आ रहे हैं। उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में 10 प्लाटून पीएसी और 723 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। बुधवार को नैनीताल पुलिस लाइन में एसएसपी पीएन मीणा ने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उपराष्ट्रपति के आने को लेकर बृहस्पतिवार को रूट डायवर्जन रहेगा। रामपुर, बरेली और चोरगलिया रोड से नैनीताल, भीमताल और पर्वतीय जिलों को जाने वाले वाहनों को कालाढूंगी से भेजा जाएगा। हल्द्वानी से लेकर नैनीताल और भवाली तक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी प्वांइट दिए गए हैं। इनमें पुलिसकर्मी सुबह आठ बजे से उपराष्ट्रपति के जाने तक तैनात रहेंगे। उपराष्ट्रपति के नैनीताल रोड से गुजरने के दौरान क्षेत्र को जीरो जोन किया जाएगा। एसएसपी मीणा ने बताया कि कुमाऊं से फोर्स ड्यूटी के लिए पहुंची है। तीन एसपी व पांच एएसपी भी ड्यूटी करेंगे।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सुबह 8:55 पहुंचेंगे हल्द्वानी

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज अपनी पत्नी के साथ कैंची धाम आ रहे हैं। उनका हेलीकॉप्टर आज सुबह 8:55 बजे आर्मी ग्राउंड में उतरेगा। यहां से वह सड़क मार्ग से कैंची धाम के लिए रवाना होंगे। उपराष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने अधिकारियों की ड्यूटी भी लगा दी है।

कार्यक्रम के अनुसार उप राष्ट्रपति सुबह 8:55 बजे हल्द्वानी आर्मी कैंट में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। 10:40 बजे वह कार से कैंची धाम पहुंचेंगे। 11:10 बजे वह कैंची धाम से सड़क मार्ग से आर्मी कैंट के लिए रवाना होंगे। 12:50 बजे वह हल्द्वानी पहुंचेंगे। 12:55 तक वह यहीं रुकेंगे। इसके बाद स्पेशल हेलीकॉप्टर से पंतनगर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर 1:20 तक वहां लोगों से मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top