Headline
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश

आज विधानसभा सत्र में पेश होगा साल का बजट, विपक्ष ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

[ad_1]

देहरादून। विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। पहले दिन वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 63 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया जाएगा। सत्तापक्ष व विपक्ष के मध्य जोर आजमाइश होने पर सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्ष ने सत्र के दौरान महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, किसानों की उपेक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार को सदन के भीतर व बाहर घेरने की रणनीति बनाई है।

14 से 20 जून तक देहरादून में यह सत्र आहूत किया जाएगा। पांचवीं विधानसभा का यह दूसरा सत्र है। मार्च में हुआ पहला सत्र बेहद संक्षिप्त रहा था। तब दो दिवसीय सत्र में सरकार ने लेखानुदान पारित कराया था। धामी सरकार का यह पहला पूर्ण बजट है। सत्र के लिए विधायकों ने 530 प्रश्न लगाए हैं।

यातायात पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान

मंगलवार से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र को लेकर यातायात पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। 20 जून तक चलने वाले विधानसभा सत्र के दौरान धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर यातायात व कानून व्यवस्था बनाने के लिए प्रगति विहार, शास्त्रीनगर, बाईपास बैरियर, डिफेंस कालोनी और विधान सभा तिराहा पर बैरियर व्यवस्था की गई है। इस दौरान सभी भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।

प्रगति विहार बैरियर पर जुलूस व रैली होने पर मार्ग डायवर्ट किया जाएगा। देहरादून से हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी और चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कालोनी, फव्वारा चौक से छह नंबर पुलिया की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। रिस्पना पुल की ओर से आने वाले वाहनों को बाइपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा और बाइपास चौकी, माता मंदिर, धर्मपुर से वाहन शहर में प्रवेश करेंगे।

वहीं धर्मपुर चौक से आइएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात माता मंदिर रोड होते हुए पुरानी बाइपास चौकी से आइएसबीटी की ओर भेजा जाएगा। जबकि मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड से लाडपुर से सहस्त्रधारा क्रासिंग से आइटी पार्क से मसूरी मार्ग की ओर भेजा जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top