Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

आयकर विभाग ने भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पैरागोन कंपनी में मारा छापा

भगवानपुर। आयकर विभाग की टीम ने भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पैरागोन इंडस्ट्रीज में छापा मारा है। पिछले चार दिन से आयकर विभाग की टीम कंपनी में डेरा डाले हुए है। कंपनी अधिकारियों व कार्यालय कर्मचारियों से जानकारी जुटाई जा रही है। कंपनी अधिकारी व कार्यालय कर्मचारी भी चार दिन से कंपनी में ही है। किसी को भी कंपनी से बाहर आने जाने की अनुमति नहीं दी गई है। बेहद गोपनीय ढंग से विभाग की यह कार्रवाई चल रही है। स्थानीय आयकर विभाग के अधिकारियों को भी इस कार्रवाई में शामिल नहीं किया गया है।

भगवानपुर में देहरादून रोड स्थित पैरागोन कंपनी में एल्युमिनियम के उत्पाद बनते हैं। आयकर विभाग की टीम ने बेहद गोपनीय ढंग से सात दिसंबर को कंपनी पर छापा मारा। आयकर विभाग की यह टीम दिल्ली की बताई गई है। आयकर विभाग के अधिकारी कंपनी के सभी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

पिछले चार दिन से आयकर विभाग के अधिकारी कंपनी में ही हैं। यही नहीं कंपनी कार्यालय स्टाफ भी कंपनी में ही है। उन्हें कंपनी से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। हालांकि कंपनी में श्रमिक आदि कार्य कर रहे हैं। स्थानीय आयकर विभाग के आयकर अधिकारी शमीम अहमद से जब कंपनी पर छापे के संबंध में जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। छापे में स्थानीय अधिकारी शामिल नहीं है। बाहर की टीम ही यह कार्रवाई कर रही होगी।

भगवानपुर की पैरागोन कंपनी में आयकर विभाग की कार्रवाई 15 अन्य स्थानों पर भी चल रही है। एक साथ आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को कंपनी के संचालक दलजीत सिंह व उनके साझेदार कमर अहमद के आवास और कंपनी आदि पर छापे मारे थे। यह छापे दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा आदि में मारे गए हैं। बताया गया है कि बड़ी आयकर चोरी की आशंका में यह छापे मारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top