Headline
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह

इन IAS अधिकारियो क़ो लेकर आया बड़ा अपडेट

देहरादून।भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौजन्या शासन से रिलीव हो गई हैं। वह लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसए) में संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी संभालेंगी। सौजन्या के साथ दो और आईएएस अधिकारी अध्ययन अवकाश पर विदेश जाने की तैयारी कर चुके हैं।उत्तराखंड सचिवालय में तैनात तीन आईएएस अधिकारी कम होने जा रहे हैं। इनमें एक आईएएस अधिकारी सौजन्या रिलीव हो गईं। सौजन्या सचिव निर्वाचन, वित्त और सूचना प्रौद्योगिकी के अलावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी देख रही थीं। अब सचिव शैलेश बगौली अपने अन्य विभागों के साथ सूचना प्रौद्योगिकी का प्रभार भी देखेंगे। सचिव वित्त व नागरिक उड्डयन के साथ निर्वाचन का प्रभार आईएएस अफसर दिलीप जावलकर को दिया गया है।

सचिव राधिका झा और अपर सचिव डॉ. आशीष श्रीवास्तव भी अध्ययन अवकाश पर विदेश जाने की तैयारी में हैं। दोनों अधिकारियों ने कार्मिक एवं सतर्कता विभाग को अध्ययन अवकाश के लिए आवेदन कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, सचिव स्वास्थ्य का दायित्व देख रही आईएएस राधिका झा अगले महीने स्टडी लीव पर चली जाएंगी।

आईएएस अधिकारी सविन बंसल विदेश में अध्ययन अवकाश से लौट आए हैं। कार्मिक विभाग आने वाले कुछेक दिन में उनकी तैनाती कर देगा। तीन आईएएस की कमी सरकार पीसीएस से पदोन्नत हुए 17 आईएएस अधिकारियों से करेगी। इस हफ्ते आईएएस कैडर में 17 नए आईएएस अफसरों के शामिल होने की पूरी संभावना है आदेश भी जारी हो जायेंगे ।

उत्तराखंड के आईएएस कैडर में कुल 126 पद हैं, जिनमें से 82 आईएएस शासन और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। 17 आईएएस अधिकारी मिल जाने के बाद इनका संख्या बढ़ जाएगी। इनमें से कुछ अधिकारी पहले से ही अपर सचिव स्तर पर तैनात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top