Headline
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

इस वर्ष का धनतेरस पर्व अत्यंत खास, जानिए वजह

देहरादून। आज यानि 22 अक्टूबर के दिन धनतेरस पर्व की शुरुआत हो जाएगी। इस वर्ष यह अत्यंत खास है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार यह पर्व दो दिन 22 और 23 तारिख को मनाया जाएगा। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार आज का दिन खरीदारी, दीपदान और भगवान धन्वन्तरि की पूजा के लिए सबसे उत्तम दिन है। मान्यता है कि आज के दिन सोना, चांदी या बर्तन इत्यादि खरीदने से व्यक्ति को कई गुना लाभ प्राप्त होता है और वह जीवन में सभी क्षेत्रों में तरक्की करता है। आज त्रिपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है। जिसमें किसी भी कार्य को शुरू करने से व्यक्ति को कई गुना फल मिलता है।

इस शुभ योग में करें प्रॉपर्टी,वाहन और आभूषणों की खरीदारी 

ज्योतिष पंचांग के अनुसार 22 अक्टूबर के दिन किसी भी प्रकार की प्रॉपर्टी खरीदने के लिए तीन शुभ मुहूर्त का निर्माण हो रहा है। सुबह के समय 8 से 9 बजे तक, दोपहर 12:30 से 4:20 तक और शाम को 5 से 6 बजे तक। वहीं वाहन खरीदने के लिए दोपहर का समय निर्धारित किया गया है। बता दें कि दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक वहां खरीदारी या बुकिंग अत्यंत शुभ समय है। धनतेरस के दिन सोने, चांदी के आभूषण या बर्तन खरीदने को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। धनतेरस के शुभ अवसर पर तीन शुभ योग का निर्माण हो रहा जिसमें में गहने या बर्तनों की खरीदारी करना सबसे उत्तम है। पंचांग में सुबह 8 से 9 बजे तक, दोपहर को 12 से शाम 4: 20 तक और संध्या के समय 5: से 7:30 बजे तक।

इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान धन्वन्तरि की पूजा 

धनतेरस के शुभ अवसर पर माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर के साथ-साथ भगवान धन्वन्तरि की पूजा का विधान शास्त्रों में वर्णित है। आज के दिन भगवान की पूजा का मुहूर्त शाम 6 बजे से रात 8:15 तक निर्धारित किया गया है। साथ ही यम के लिए दीपदान का शुभ समय शाम 6 बजे से 7 बजे तक है। मान्यता है कि भगवान धन्वन्तरि की पूजा करने से व्यक्ति को आरोग्यता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही विष्णु पुराण में भी आरोग्य शरीर को सबसे अनमोल धन बताया है। वहीं यम के लिए दीपदान करने से अकाल मृत्यु का भय खत्म हो जाता है और परिवार में बीमारी का खतरा दूर हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top