Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

उत्तराखंड ऊर्जा विभाग ने बिल जारी करने का बदला पैटर्न, उपभोक्ताओं पर कम पड़ेगा भार

देहरादून।उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने जा रही है। यूपीसीएल (उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड) बिजली का बिल अब नए चक्र के अनुसार जारी करेगा. इससे उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का भार कम पड़ेगा।ऊर्जा निगम अभीतक 15 दिन से अधिक की बिजली उपयोग करने पर 1 महीने का बिल जारी करता है। इसी तरह 45 दिन से अधिक के समय पर 2 महीने का बिल उपभोक्ताओं को देना पड़ता था।लेकिन अब इसके समय में बदलाव किया गया है। प्रदेश में मौजूदा बिजली चक्र को बदलते हुए अब इसमें कुछ मामूली सा संशोधन किया गया है।

ऊर्जा निगम अब तक बिजली उपयोग करने का समय 15 दिनों से अधिक होने पर पूरे महीने का बिल तैयार करता है। भले ही बिजली का उपयोग 15 दिन ही क्यों न किया हो।इसी तरह बिजली उपयोग का समय 16 दिन या उससे अधिक 45 दिन तक होने की स्थिति में भी एक महीने का बिल जारी किया जाता है। 46 दिन या उससे अधिक 75 दिन तक दो महीने का बिल जारी किया जाता है, जिससे उपभोक्ता को स्लैब के अनुसार अधिक बिजली दरों का भुगतान करना पड़ता था, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है।

अब हर महीने का बिल 25 से 35 दिन और दो महीने का बिल 55 से 65 दिन के भीतर तैयार किया जाएगा।इसमें भी जितने दिनों का बिल तैयार होगा, भुगतान उसी के अनुरूप तय दरों के अनुसार करना होगा. इससे उपभोक्ताओं का बिजली बिल ज्यादा दरों वाले स्लैब तक नहीं पहुंच सकेगा।इसी माह फरवरी से यह व्यवस्था लागू होगी।नियामक आयोग की तरफ से इस संदर्भ में व्यवस्था बदलने के निर्देश दिए गए थे जिसके बाद यूपीसीएल की तरफ से नया चक्र तय किया गया है।

ऐसे तय होंगी बिजली की यूनिट

ऊर्जा निगम ने एक महीने में 30.417 दिन तय किए हैं। अब यदि आपका बिजली बिल 50 दिन में आता है, तो आपकी 100 यूनिट तक बिजली खर्च तय करने का सिस्टम बदल जाएगा।100 यूनिट को 50 से गुणा करने के बाद आने वाले आंकड़े को 30.417 दिन से भाग देने पर आनी वाली 164.38 यूनिट को पहला स्लैब माना जाएगा।

इस तरह आम लोगों को पहले स्लैब के रूप में 64.38 यूनिट का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। यही फार्मूला अन्य स्लैब पर भी लागू होगा। नई व्यवस्था में फिक्स्ड चार्ज की गणना भी हर महीने की बजाय प्रतिदिन के अनुसार होगी।मौजूदा बिलिंग चक्र के अनुसार जारी होने वाले बिजली बिलों में आम जनता को नुकसान हो रहा है। यूपीसीएल की ओर से समय पर बिल जारी नहीं किए जाते थे।कभी 46 दिन में दो महीने का बिल भेजा जाता है, तो कभी 75 दिन से अधिक का समय लिया जाता है। इस अनियमितता को दूर कर दिया गया है. उपभोक्ताओं को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।यूपीसीएल (उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड) अब बिजली के बिलों में फेरबदल करने जा रहा है। बिजली के बिल अब नए चक्र के अनुसार जारी किए जाएंगे। इससे बिजली उपभोक्ताओं का बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि बिजली के बिल पहले ही अपेक्षा कम आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top