Headline
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग
राजस्व अर्जन बढ़ाने वाले सभी विभाग परियोजना से जुड़कर ले सकेंगे आवश्यक तकनीकी एवं अन्य सहयोग: मुख्य सचिव
राजस्व अर्जन बढ़ाने वाले सभी विभाग परियोजना से जुड़कर ले सकेंगे आवश्यक तकनीकी एवं अन्य सहयोग: मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

उत्तराखंड एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 1500 सीबीएसई स्कूल में चलेगा नशे के खिलाफ युवा संवाद

देहरादून।मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति उत्तराखंड के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने आज सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रणवीर सिंह एवं उप निदेशक डॉ. गोपाल दत्त से मुलाकात कर समिति द्वारा प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि जल्द वह सीबीएसई के अन्तर्गत उत्तराखंड एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग 1500 से अधिक स्कूलों में सजग इंडिया के माध्यम से छात्र छात्राओं के मध्य युवा संवाद कार्यकम “ नशे के ख़िलाफ़ जंग, मिलकर लड़ेंगे हम” जन जागरूकता कार्यक्रम चलाएँगे। सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रणवीर सिंह एवं उप निदेशक गोपाल दत्त ने समिति द्वारा नशे के खिलाफ किए जा रहे कार्यों की प्रसंशा की भविष्य में उनके इस कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। रणवीर सिंह ने कहा कि नशा आज पूरे देश के युवाओं को बर्बाद कर रहा है अगर समय रहते युवा पीढ़ी को सजग नहीं किया गया तो आने वाले समय में युवा भारत नशे की गिरफ़्त में आ जाएगा। आज अंतर राष्ट्रीय स्तर पर कुछ देश भारत की युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल में फ़सा कर देश की जड़ों को कमजोर कर रहें है। इसलिए समय रहते हम सभी को मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ाना होगा।

इस दौरान कंट्रीवाइड ग्रुप के उपाध्यक्ष, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. जगदीश पांडेय जी भी उपस्थित रहे।
बता दें कि मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी विगत 15 से अधिक वर्षों से नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इस दौरान वह प्रदेश भर में 7 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं से सजग इंडिया के माध्यम से युवा संवाद कार्यक्रम चलाकर सीधा संवाद कर चुके हैं। जनवरी 2023 में भी वह प्रदेशभर के 50 से अधिक स्कूलों में युवा संवाद कार्यक्रम कर युवाओं से सीधे रूबरू हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top