Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

उत्तराखंड की टीम रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में पहुंची,अब इस टीम से होगा मुकाबला

देहरादून।उत्तराखंड की टीम रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। अब उत्तराखंड का मुकाबला कर्नाटक की टीम के साथ होगा। यह मैच 31 जनवरी से शुरू होगा।अंक तालिका में उत्तराखंड की बात करें तो उत्तराखंड की टीम दूसरे नंबर है। जबकि, पहले नंबर पर बंगाल की टीम है।

उत्तराखंड की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।शुक्रवार के मुकाबले के बाद बंगाल 32 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर काबिज है। जबकि, हरियाणा के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ होने के बाद उत्तराखंड की टीम को तीन अंक मिले। ऐसे में उत्तराखंड की टीम दूसरे स्थान पर है. उत्तराखंड की टीम के 29 अंक हैं। अब आगामी 31 जनवरी यानी मंगलवार को सुबह 9.30 बजे से क्वार्टर फाइनल का पहला मुकाबला होगा। जिसमें उत्तराखंड और कर्नाटक की टीम के बीच मुकाबला होगा।

27 जनवरी रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए में ओडिशा ने चौथे दिन बड़ा उलटफेर किया और बंगाल की टीम को सात विकेट से हरा दिया। ओडिशा की ओर से तेज गेंदबाज सुनील रोउल ने छह विकेट चटकाए। जिससे बंगाल की टीम ढेर हो गई। हालांकि, उन्होंने 96 रन भी दिए। ऐसे में बंगाल की टीम 79 ओवर में 276 रन ही बना सकी।जिसमें उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले अभिमन्यु ईश्वरन ने 101 रन बनाए।

वहीं, ओडिशा को जीत के लिए 112 रनों का ही लक्ष्य मिला।क्योंकि, बंगाल पहली पारी में 100 रन ही बना पाया था। ओडिशा ने मात्र तीन विकेट खोकर 23वें ओवर में 112 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। हालांकि, बंगाल को इस हार से कोई नुकसान नहीं हुआ।क्योंकि, बंगाल पहले ही क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है।अब क्वार्टर फाइनल में बंगाल का मुकाबला झारखंड की टीम से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top