Headline
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार की युवाओं से शांत व्यवस्था बनाने की अपील, कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेने का प्रयास न करें युवा

[ad_1]

देहरादून। उत्तराखंड में भी सेना भर्ती की नई स्कीम अग्निपथ का विरोध तेज होने पर डीजीपी अशोक कुमान ने पुलिस को अलर्ट किया है। डीजीपी अशोक कुमार ने बीते शुक्रवार को इस मामले में वीडियो कांफ्रेंस कर सभी जिलों के कप्तानों से युवाओं के साथ संवाद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्ती करते हुए एफआईआर तक करने के निर्देश दिए हैं।

डीजीपी ने शनिवार दोपहर को एक वीडियो जारी करते हुए भी युवाओं से शांति बनाने की अपील की है। अपने वीडियो संदेश में डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि उत्तराखंड में कुछ युवा साथी अग्निपथ योजना को लेकर आंदोलनरत हैं। कुछ गलतफहमी का शिकार हैं। कुछ को भड़काया जा रहा है। मैं सभी साथियों से अपील करता हूं, कृपया शांति बनाए रखें। कोई भी कदम सोच-समझकर उठाएं। धैर्य बनाएं। संयम से काम लें। सकारात्मक सोचें।

इसको इस दृष्टि से भी देखा जा सकता कि आपको आर्मी के साथ-साथ दूसरी तरह की नौकरी के अवसर भी प्राप्त होंगे। जैसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि अग्निवीरों को बाद में पुलिस, आपदा, चारधाम यात्रा प्रबंधन आदि में अवसर दिए जाएंगे। इसके संबंध में भी इसको पॉजिटिव सोच सकते हैं। फिर भी कुछ युवा साथियों को विरोध प्रकट करना ही है तो अनुरोध है उसे लोकतांत्रतिक तरीके से, शांतिपूर्ण तरीके से करें। कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेने का प्रयास न करें। ये आपका देश है, यह देश की संपत्ति है। इसको किसी भी तरह से नुकसान न पहुंचाएं। क्योंकि युवा देश का भविष्य हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top