Headline
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत

उत्तराखंड के युवा नशे को कहेंगे ‘गुड़बाए”,5 लाख लोग लेंगे शपथ

देहरादून।उत्तराखंड को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार एक अभियान चलाने जा रहे है।इसी अभियान के तहत 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर प्रदेशभर के पांच लाख लोग तंबाकू निषेध की शपथ लेंगे. एक सर्वे के मुताबिक, उत्तराखंड में 26.5 प्रतिशत लोग तंबाकू का सेवन करते हैं।

तम्बाकू मुक्त उत्तराखंड के लिए आगामी 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर प्रदेशभर के पांच लाख लोग तंबाकू निषेध की शपथ लेंगे।दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित तंबाकू निषेध शपथ समारोह में अंडमान-निकोबार के उप राज्यपाल एडमिरल डीके जोशी मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर विशिष्ट अतिथि सम्मिलित होंगे।

प्रदेश के समस्त राजकीय विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के अलावा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण सहित पंचायती राज विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तंबाकू निषेध की शपथ लेंगे।सूबे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि आगामी 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर प्रदेशभर में पांच लाख लोग तंबाकू मुक्त उत्तराखंड के लिए तंबाकू निषेध की शपथ लेंगे।

उन्होंने बताया कि शपथ समारोह में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।इसके अलावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित ‘आओ गांव चलें’ उत्तराखंड को तंबाकू मुक्त करें अभियान में विशिष्ट कार्य करने वाले विभाग, अधिकारी, कर्मचारी एवं व्यक्ति को शपथ समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

मंत्री रावत ने कहा कि एक सर्वे के मुताबिक, राज्य में 26.5 प्रतिशत लोग तंबाकू का सेवन करते हैं, इस आंकड़े को कम करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाना जरूरी है, तभी जाकर उत्तराखंड तंबाकू मुक्त राज्य का दर्जा हासिल कर सकेगा।तंबाकू सेवन से भले ही क्षणिक सुख मिलता हो, लेकिन धीरे-धीरे शरीर असाध्य बीमारियों से घिर जाता है।

उत्तराखंड को तंबाकू मुक्त करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है, इसके तहत लोगों को तंबाकू मुक्त उत्तराखंड के लिए शपथ दिलाई जाएगी, जिसमें करीब 5 लाख लोग एक साथ तंबाकू के खिलाफ एक सुर में शपथ लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top