Headline
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद
1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद
विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह
विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह
रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत
रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत
बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान
बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या

SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट

उत्तराखंड के वरिष्ठ वीडियो जर्नलिस्ट अनिल नेगी का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

[ad_1]

देहरादून। देश के विभिन्न न्यूज चौनलों के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे वरिष्ठ वीडियो जर्नलिस्ट व उत्तरांचल प्रेस क्लब के सदस्य अनिल नेगी का शुक्रवार तड़के पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया। कुछ अर्सा पहले पीलिया बिगड़ने के कारण उनका लीवर पूरी तरह खराब हो गया था। डॉक्टरों ने लीवर ट्रांसप्लांट की सलाह दी, लेकिन आज तड़के ही उनका निधन हो गया। अनिल तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। वे अपने पीछे मां, पत्नी पूनम नेगी और बेटे आदित्य को बिलखता छोड़ गए हैं। आदित्य कक्षा-8 का छात्र है। मूलरूप से रुद्रप्रयाग जिले की ऊखीमठ तहसील के दैरा गांव निवासी अनिल पत्नी व बच्चे के साथ यहां राजीवनगर डांडा क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे।  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार अनिल नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है ।

दोपहर अनिल का पार्थिव शरीर लेकर उनके परिजन चंडीगढ़ से यहां जोगीवाला के नजदीक पहुंचे। जोगीवाला से पार्थिव शरीर को एंबुलेंस के जरिए उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया, जहां शनिवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल, महामंत्री ओपी बेंजवाल, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, कार्यकारिणी सदस्य राजेश बड़थ्वाल, योगेश सेमवाल, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य अजय राणा, मंजुल माजिला, वरिष्ठ सदस्य अवधेश नौटियाल, रमन जायसवाल व अन्य ने अनिल के शव पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top