Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

उत्तराखंड के 22वें स्थापना दिवस के अवसर पर नैनीताल में आयोजित किए जाएंगे कई भव्य कार्यक्रम

नैनीताल। उत्तराखंड के 22वें स्थापना दिवस के अवसर पर नैनीताल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्थापना दिवस पर नैनी झील में सेलिंग रिगाटा आयोजित किया जाएगा। साथ ही मल्लीताल फ्लैट्स में फूड फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। इससे दो दिन पूर्व जिले भर में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलेगा। जिस पर विद्यालयों के सीनियर छात्रों के साथ ही एनसीसी, एनएसएस के कैडेट भी सम्मिलित रहेंगे।

डीएम धीराज गर्ब्याल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थापना दिवस के आयोजनों की तैयारियां चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ स्थापना दिवस आयोजन को लेकर बैठक की। इस दौरान उन्होंने पूर्व वर्षों में किए गए कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली। बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व वर्षो की तरह इस बार भी नैनी झील में सेलिंग रिगाडा आयोजित की जाएगी। साथ ही फ्लैट्स मैदान पर होटल एसोसिएशन के सहयोग से फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पहाड़ी उत्पादों से बने भोजन का स्थानीय और पर्यटक लुत्फ उठा पाएंगे। फ्लैट्स में सरकारी विभागों और स्वयं सहायता समूह की ओर से उत्पादों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टाल भी लगाए जाएंगे। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को स्थापना दिवस से दो दिन पूर्व सात नवंबर को जिलेभर में वृहद सफाई अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।

डीएम ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर सभी सरकारी व अर्ध सरकारी भवन बिजली मालाओं से सजे रहेंगे। इस अवसर पर मल्लीताल में स्थापना दिवस का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। बैठक में एडीएम शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम राहुल शाह, योगेश मेहरा, सीएमओ डॉ भागीरथी जोशी, जिला पर्यटन अधिकारी बिजेंद्र पांडे, ऊर्जा निगम अधिशासी अभियंता नितिन गरखाल, प्राधिकरण सहायक अभियंता सीएम साह, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट, वेद साह समेत तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top