Headline
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

उत्तराखंड के 24 विभागों में सेवा का अधिकार के तहत शामिल की गईं 370 नई सेवाएं

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सेवा का अधिकार में नई सेवाओं को शामिल करने को कहा था। जिसके बाद 24 विभागों की 370 नई सेवाओं को विभाग ने सेवा का अधिकार के तहत शामिल कर दिया है। पहले यह अधिसूचित सेवाओं की संख्या 485 थी। जिसके बाद इसकी संख्या बढ़कर 855 हो गई है।

बता दे गुरुवार को अपर सचिव विजय जोगदंडे की ओर से जारी अधिसूचना में विद्युत विभाग की कुल 43 सेवाओं को सेवा का अधिकार में शामिल किया गया है। इसमें नए बिजली कनेक्शन, बिलिंग शिकायत के लिए 15 दिन का समय तय किया गया है। जबकि कनेक्शन हटाने के लिए 7 दिन और मीटर की जांच के लिए 30 दिन का समय तय किया गया है। वहीं उपभोक्ता के नाम का दाखिल खारिज कानूनी वारिस के नाम करने के लिए 2 दिन का समय तय किया गया है।

इसी तरह उच्च शिक्षा विभाग के अधीन चरित्र प्रमाणपत्र एक दिन में जारी होगा। इसके अलावा दस्तावेज सत्यापन 2 दिन, कॉशन मनी की वापसी 3 दिन और सभी प्रकार के रिफंड के भुगतान हेतु 7 दिन की समय सीमा तय की गई है। इसके साथ ही परिचय पत्र जारी करने और छात्रावास में प्रवेश के लिए 7 दिन की समय सीमा तय की गई है। मोबाइल टावर की एनओसी प्रदान करने के लिए शासन ने अधिकतम 15 दिन का समय सीमा तय की है।

आपको बता दें यह समय सीमा तय किए जाने के साथ ही सेवा प्रदान करने वाले अधिकारी और प्रथम द्वितीय अपीलीय अधिकारी भी तय कर दिए गए हैं। समाज कल्याण विभाग के अधीन अटल आवास योजना के आवेदन को 15 दिन के अंदर ग्राम पंचायत से खंड विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचाने की समय सीमा तय की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top