Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

उत्तराखंड को मिले 16 IAS अफसर

देहरादून।उत्तराखंड सरकार को मंगलवार को 16 नए आईएएस अफसर मिल गए। केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने इन अफसरों की वर्षवार रिक्तियों के सापेक्ष सूची जारी कर दी है। प्रदेश में पीसीएस अफसरों को अखिल भारतीय सेवा के तहत नियुक्ति की प्रक्रिया 2014 से लटकी हुई थी। पिछले दिनों राज्य सरकार ने इसका प्रस्ताव केंद्र को भेजा था।

संघ लोक सेवा आयोग ने कुछ समय पहले ही प्रदेश के पीसीएस अधिकारियों को आइएएस संवर्ग में लेने के लिए डीपीसी की बैठक आयोजित की थी। इसमें 18 रिक्तयों के सापेक्ष तीन गुना नाम भेजे गए थे।

इनमें से केंद्र ने 18 नाम तय करते हुए इनसे कैडर बदलने के संबंध में स्वीकृति पत्र मांगा। इनमें से एक अधिकारी के सेवानिवृत्त होने और एक अधिकारी के आइएएस कैडर के लिए स्वीकृति न देने पर शासन ने 16 अधिकारियों की सूची केंद्रीय कार्मिक विभाग को भेजी, जिस पर अब केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने चयन सूची जारी कर दी है।

ये पीसीएस बने आईएएस

योगेंद्र यादव, उदय राज सिंह, देव कृष्ण तिवारी, उमेश नारायण पांडेय, राजेंद्र कुमार, ललित मोहन रयाल, कर्मेन्द्र सिंह, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, हरीश चंद्र कांडपाल, संजय कुमार, नवनीत पांडेय, डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, आलोक कुमार पांडेय, बंशीधर तिवारी, रुचि मोहन रयाल और झरना कमठान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top