Headline
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने अभियंताओं की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया

हरिद्वार।सिंचाई विभाग के उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने बैठक कर सिंचाई खंड हरिद्वार के अभियंताओं और सिंचाई मंत्री की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को सिंचाई खंड हरिद्वार में आयोजित बैठक में खंड सचिव योगेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि सिंचाई खंड हरिद्वार में पूर्व में नहरों की सफाई के कार्य कराए थे।

संबंधित कार्यों की प्रारंभिक जांच आख्या पर हरिद्वार के शिकायतकर्ता रतन मणि डोभाल संबंधित अभियंताओं के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। शिकायतकर्ता द्वारा की गई सिल्ट सफाई की अनियमितता की शिकायत पर जांचकर्ता ने सिंचाई खंड हरिद्वार के अभियंताओं का पक्ष सुने बिना जांच रिपोर्ट तैयार कर दी। बिना किसी साक्ष्य या आदेश के उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसओआर की दरों से तुलना कर अधिक भुगतान करने का गलत आरोप लगाया है।

योगेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि जिला हरिद्वार के अंतर्गत यूपी सिंचाई विभाग के नियंत्रणधीन खंडों में ही यूपी एसओआर द्वारा कार्य कराए जाते हैं। जबकि उत्तराखंड सिंचाई विभाग पीडब्ल्यूडी एसओआर की दरों निर्माण कार्य और अनुरक्षण कार्य कराता है। इस कारण तथ्यात्मक रूप से स्पष्ट है कि शिकायतकर्ता द्वारा सिंचाई खंड हरिद्वार की छवि धूमिल करने का प्रयास किया है। बैठक कर संघ ने रोष व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top