Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ महाधिवेशन में पहुंचे सतपाल महाराज

देहरादून।उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के महाधिवेशन में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज शामिल हुए।इस दौरान संघ ने सालों से लंबित अपनी मांगों को लेकर सरकार और प्रशासन के सामने मांग पत्र रखा।वहीं, कैबिनेट मंत्री ने कर्मचारियों की कई मांगों को स्वीकार किया और साथ ही सभी अधिकारी फोन पर जनता को रिस्पॉन्स करने की हिदायत दी।

महाधिवेशन में डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने सालों से लंबित अपनी मांगों को लेकर सरकार और प्रशासन के सामने मांग पत्र रखा।इस अधिवेशन में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और प्रमुख सचिव लोक निर्माण आरके सुधांशु मौजूद रहे।वहीं, संघ की तमाम मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी अपनी बातें रखी।आरके सुधांशु ने भी संघ की मांगों पर अपनी सहमति जताई।

महाधिवेशन में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष आरएस मेहरा ने कहा पिछले कई दशकों से लोक निर्माण विभाग में ऐसे जूनियर इंजीनियर हैं, जो दुर्गम इलाकों में कार्यरत हैं. इसकी मुख्य वजह प्रदेश का ट्रांसफर एक्ट है, जो तकनीकी कर्मचारी के लिए अलग होना चाहिए. जिसको लेकर आज प्रमुखता से मांग रखी गई है।

महाधिवेशन में सतपाल महाराज ने कर्मचारियों की कई मांगों को स्वीकार किया।उन्होंने कहा यह कर्मचारियों की जरूरत है।इन पर विचार किया जाएगा.।इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को हिदायत दी कि लोक निर्माण विभाग प्रदेश में एक बेहद महत्वपूर्ण और जिम्मेदार भूमिका में है. सभी अधिकारी फोन पर जनता को रिस्पॉन्स जरूर करें, अगर कोई फोन करता है तो फोन जरूर उठाएं. अगर कहीं पर व्यस्त हैं तो कॉल बैक करें।

सतपाल महाराज ने कर्मचारियों को कहा अपने वर्क कल्चर में बदलाव करें और अधिकारी कर्मचारी काम को रोकने की कोशिश ना करें, बल्कि काम कैसे हो? उसके रास्ते निकाले. साथ ही महाराज ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता पर रोष व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई में बेहद खराब क्वालिटी की सड़कें बन रही है, जिसको लेकर वह केंद्र को शिकायत करेंगे।

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का एक दिवसीय महाधिवेशन आयोजित किया गया।इस अधिवेशन में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और प्रमुख सचिव लोक निर्माण आरके सुधांशु मौजूद रहे. वहीं, संघ की तमाम मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी अपनी बातें रखी और आरके सुधांशु ने भी मांगों पर अपनी सहमति जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top