Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

उत्तराखंड नौकरशाही में बड़े बदलाव की तैयारी, इन अधिकारियो को लेकर आ रहा बड़ा अपडेट

देहरादून।उत्तराखंड की नौकरशाही में आने वाले दिनों में बडा फेरबदल दिख सकता है। राज्य में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के बाद जहाँ राजनीतिक दल अपने अपने नफा नुकसान के आंकलन में व्यस्त है तो अफसर भी नई तैनाती विशेषकर कर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में जाने की तैयारी में है।

मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव व सीनियर आईएएस अफसर आनंद वर्धन ने भी केंद्रीय तैनाती पर भारत सरकार में जाने का मन बना लिया है।इसी क्रम में राज्य सरकार से उन्हे एनओसी भी मिल गई है। अब केंद्र से तैनाती आदेशों का इंतजार है । इसी क्रम में 1997 बैच के आईएएस अफसर प्रमुख सचिव आर के सुधांशु व 1999 बैच के आईएएस सचिव अमित सिंह नेगी भी केंद्रीय प्रतिनिय़ुक्ति पर इच्छानुसार तैनाती के इंतजार में है। सूत्रों की मानें तो सुधांशु सिविल एवियशन अथवा स्वास्थ्य महकमे में अपनी सेवा देना चाहते है। ज्बकि सचिव अमित सिंह नेगी को वित्त महकमे की अच्छी समझ है लिहाजा वो वित्त विभाग के लिये प्रयासरत है।

वहीं उत्तराखंड में कई जिलों के डीएम व सचिव आबकारी रह चुके 2003 बैच के आईएएस अफसर सचिन कुर्वे मुंबई में एक पद जो कि केंद्रीय तैनाती का है वा रिक्त चल रहा है वहाँ तैनाती चाहते है।उत्तराखंड कैडर के दो आईएएस अफसर जल्द ही कैडर में वापसी कर रहे है इसमें श्रीधर बाबू अद्दाकी व राधव लंगर के नाम शामिल है। सूत्रों की मानें तो दोनो अफसर अपनी प्रतिनियुक्ति अवधि पूर्ण कर चुके है।

राज्य में 2005 बैच के पीसीएस अफसरों का प्रमोशन लेकर चला आ रहा विवाद खत्म हो चुका है लिहाजा अब सरकार के पास जिलाधिकारी से लेकर प्रभारी सचिव तैनाती करने में अफसरों का टोटा नही रहने वाला है। वहीं नौकरशाही में मुख्य सचिव एसएस संधु को लेकर अलग अलग अटकलें लगाई जा रही है। सीएम धामी के साथ केंद्रीय एनएचआई चैयरमैन से उत्तराखंड में आकर मुख्य सचिव बने तेज तर्रार व ईमानदार अफसरो में शुमार संधु क्या राज्य में रहेंगें या वो भी केंद्रीय तैनाती पर जायेंगे इस पर भी सभी की निगाहेंलगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top