Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

उत्तराखंड पुलिस की भर्ती परीक्षा 18 दिसंबर को होगी

देहरादून।उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने आगामी 18 दिसंबर को होने वाली उत्तराखंड पुलिस की भर्ती परीक्षा को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। प्रदेशभर में 413 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि पुलिस विभाग के अंतर्गत पुलिस आरक्षी, पीएसी, आईआरबी और अग्निशामक (पुरुष/महिला) परीक्षा 2021 की लिखित परीक्षा उत्तराखंड राज्य के 13 जनपदों के 413 परीक्षा केंद्रों में दिनांक 18 दिसंबर 2022 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी।

उन्होंने बताया कि उक्त लिखित परीक्षा हेतु औपबंधिक रूप से सफल अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर अपने ई-प्रवेश-पत्र के साथ फोटो युक्त पहचान पत्र अवश्य लाएं. परीक्षा केन्द्रों पर मोबाइल फोन (स्विच ऑफ मोड में भी), पेजर, प्रोग्रामेबल/नॉन-प्रोग्रामेबल कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, घडियां (एनालॉग घड़ियों सहित) और अन्य इलेक्ट्रॉनिक / संचार उपकरणों / मास्क ले जाना प्रतिबंधित है।

परीक्षार्थी प्रातः 9.30 बजे तक परीक्षा केंद्र में पहुंच जाए. प्रत्येक परीक्षार्थी की उसके प्रवेश-पत्र/फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ वीडियोग्राफी भी की जाएगी।सचिव उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की अवस्थिति के संबंध में अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से पूर्व ही जानकारी प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

अभ्यर्थियों द्वारा प्रवेश पत्र पर उल्लिखित महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढ़ते हुए उनका अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा में ओएमआर पत्रक पर अंकन हेतु नीला और काला बॉल पेन साथ लेकर आए. क्योंकि पेंसिल एवं रबर के प्रयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित साधन प्रयोग पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top