देहरादून।उत्तराखंड पेयजल निगम(दून डिवीजन) की नवनियुक्त अधिशासी अभियंता भारती रावत ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है। अधिशासी अभियंता भारती रावत ने पूर्व अधिशासी अभियंता हेम चंद्र जोशी की सेवानिवृत्ति के बाद पदभार संभाला।इससे पहले अधिशासी अभियंता भारती रावत उत्तरखंड पेयजल निगम के प्रधान कार्यालय में अपनी सेवाएं दे रही थी।दून डिवीजन के सभी अभियंताओं और कर्मचारियों ने नये अधिशासी अभियंता का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

