Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

उत्तराखंड बोर्ड के पुराने प्रश्न पत्र शिक्षा विभाग वेबसाइट पर अपलोड करेगा

देहरादून।उत्तराखंड शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर बोर्ड के पुराने प्रश्न पत्रों को अपलोड करेगा। इन पुराने प्रश्न पत्रों से बोर्ड परीक्षार्थियों को काफी मदद मिलेगी।शिक्षा विभाग की इस पहल से छात्रों को परीक्षा के पैटर्न की जानकारी मिलेगी।

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद की सचिव नीता तिवारी ने विद्यालयों के शिक्षकों और बोर्ड के छात्रों को सुझाव देते हुए परिषद की वेबसाइट पर अपलोड प्रश्न पत्रों का अभ्यास करने के लिए कहा है। बता दें इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों की सुविधा के लिए नई शुरुआत की गई है।जिसमें बोर्ड की तरफ से उन पुराने प्रश्न पत्रों और मॉडल को अपलोड किया जा रहा है, जो छात्रों को बोर्ड परीक्षा के पहले काफी मदद कर सकते हैं।

दरअसल, इस तरह के प्रश्न पत्रों से बोर्ड की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा के पैटर्न की जानकारी मिल सकेगी।इसके अलावा परीक्षार्थी अपनी पुस्तकों में पढ़े गए अध्याय को प्रश्न पत्रों के जरिए रिवीजन भी कर पाते हैं।फिलहाल सभी विद्यालयों को इन प्रश्न पत्रों के जरिए छात्रों को पर्याप्त अभ्यास करवाने के निर्देश भी परिषद की तरफ से दे दिए गए हैं।

सभी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और विद्यार्थियों को अवगत कराया जाता है कि परिषदीय परीक्षा 2023 की तैयारी के लिए परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किए गए प्रश्न पत्रों का पर्याप्त अभ्यास करवाया जाए।

उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने एक नई पहल की है। इसके तहत परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पुराने प्रश्न पत्रों को जारी किया गया है।जिससे बोर्ड देने वाले परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र का आइडिया मिल सके।उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद की सचिव ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों के साथ ही छात्रों को भी इन प्रश्नपत्र का लाभ लेने के सुझाव दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top