Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

उत्तराखंड में आज कोई भी व्यक्ति दुर्गम में जाकर काम नहीं करना चाहता, ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिए- सतपाल महाराज

[ad_1]

हरिद्वार। आज कोई भी व्यक्ति दुर्गम में जाकर काम नहीं करना चाहता। ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिए। मातृभूमि से हमारा प्रेम होना चाहिए, क्योंकि बड़े संघर्षों के बाद हमने ये राज्य प्राप्त किया है और इस को आगे बढ़ाना हम सबका दायित्व है। उक्त बात विकास भवन, रोशनाबाद में शनिवार को ग्राम्य विकास लेखा संघ के वर्तमान अध्यक्ष के.सी. शर्मा पांथरी के विदाई समारोह एवं संघ के षष्ठम द्विवार्षिक अधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश के लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, मंत्री सतपाल महाराज ने कही। उन्होने कहा कि हर्ष का विषय है कि संगठन के अधिवेशन के दिन ही इसके संस्थापक और वर्तमान अध्यक्ष के.सी. शर्मा भी सेवा निवृत्त हो रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान इन्होंने ग्राम्य विकास में लेखा संवर्ग के कार्मिकों के हितों से जुड़े कई कार्य किए हैं।

सतपाल महाराज ने कहा कि ग्राम्य विकास लेखा संघ एक ऐसा संगठन है जिसने अपने 19 वर्षों के सफर में कभी भी कोई हड़ताल या आंदोलन की चेतावनी सरकार को नहीं दी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि ग्राम्य विकास लेखा संघ का गठन ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत लेखा कार्यों की महत्ता एवं कार्यरत कार्मिकों को बेहतर सेवा का लाभ प्रदान करने के लिए किया गया है। इन्हीं बातों को मद्देनजर रखते हुए संगठन को वर्ष 2005 में शासन द्वारा मान्यता प्रदान की गयी। वर्तमान में संगठन सहायक लेखाकारों तथा लेखाकारों के संशोधित ढांचे बनाये जाने के साथ कोषागार के समान वेतन प्राप्ति हेतु प्रयासरत है।

सतपाल महाराज ने कि ग्राम्य विकास लेखा संघ के षष्ठम द्विवार्षिक अधिवेशन में नव निर्वाचित होने वाली कार्यकारिणी को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम जहां भी कार्यरत रहें, मातृभूमि से प्रेम करें और इसकी सेवा में हमेशा तत्पर रहें क्योंकि बड़े संघर्षों के बाद हमने यह राज्य प्राप्त किए है। इसे आगे बढ़ाने का दायित्व भी हम सबका ही है। इस अवसर पर वर्तमान अध्यक्ष के.सी. शर्मा पांथरी, अरुण राय, अरुण पांडे, शक्ति प्रसाद भट्ट सहित लेखा संवर्ग के अधिकारी कर्मचारी व संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top