Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

उत्तराखंड में नतीजों से पहले कांग्रेस अलर्ट

देहरादून।10 मार्च को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आएंगे।नतीजों के बाद बीजेपी बहुमत के साथ कोई खेल न कर दे, इसी आशंका को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान अपने वरिष्ठ नेताओं का दल उत्तराखंड भेज रहा है।सोमवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं मतगणना को लेकर एक बैठक भी की है, जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए. इसके बाद कांग्रेस और अलर्ट हो गई है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहन प्रकाश और उत्तराखंड के एआईसीसी प्रभारी देवेंद्र यादव बुधवार को देहरादून पहुंच रहे हैं।ये सभी नेता उत्तराखंड में मतगणना से पहले और बाद में राजनीतिक स्थिति का जायजा लेंगे। दरअसल, उत्तराखंड में कांग्रेस दावा कर रही है कि इस बार वो 45 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बना रहे हैं, लेकिन उन्हें डर भी सता रहा है कि मतगणना के बाद बीजेपी 2016 की तरह उत्तराखंड के लोकतंत्र के साथ खेल भी कर सकती है।

यानी बहुमत न होते हुई भी बीजेपी उत्तराखंड में सरकार बनाने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त भी कर सकती है। इससे पहले भी कांग्रेस ईवीएम और पोस्टल बैलेट से भी छेड़छाड़ की आशंका जता चुकी है। वहीं, सोमवार को हुई बीजेपी की बैठक पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि बीजेपी की इस बैठक का सीधा-सीधा मतलब ये ही है कि उन्हें जीतने का कोई भरोसा नहीं रह गया है इसलिए बीजेपी ने अपनी जोड़तोड़ की राजनीति आज ही शुरू कर दी है।कैलाश विजयवर्गीय जिस मकसद से उत्तराखंड की पावन धरती पर कदम रखा है, उसे कांग्रेस फलीभूत नहीं होने देगी।

दो दिन बाद उत्तराखंड के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा। 10 मार्च को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आएंगे।मतगणना को लेकर बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है। इस बीच कांग्रेस को डर भी सता रहा है कि बीजेपी मतगणना के दौरान और बाद में बहुमत नहीं मिलने पर बड़ा ‘खेल’ भी कर सकती है।इसलिए कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के एक दल को उत्तराखंड भेजने पर सहमति जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top