Headline
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
कानों में सीटी या भनभनाहट को न करें नजरअंदाज, टिनिटस का हो सकता है संकेत
कानों में सीटी या भनभनाहट को न करें नजरअंदाज, टिनिटस का हो सकता है संकेत
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम

उत्तराखंड में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा,CM के पास 21 मंत्रालय

देहरादून।: उत्तराखंड में मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबसे ज्यादा 21 विभाग अपने पास रखे हैं. वहीं वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को 8 विभाग मिले है. कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल की बात करें तो उन्हें 5 विभागों को जिम्मेदारी दी गई है.

गृह विभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह

धामी ने अपने पास ही रखा है. इसके अलावा राजस्व, सूचना, पेयजल, आयुष, आबकारी, आपदा प्रबंधन और नागारिक उड्डयन जैसे विभाग अपने पास रखे है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को पूर्व की सरकार की तरह लोक निर्माण विभाग, पर्यटक, संस्कृति, पंचायती राज और सिंचाई विभाग की जिम्मेदार दी है.

कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल इस सरकार में पहली बार मंत्री बने है. उन्हें वित्त, शहरी विकास, विघायी और संसदीय कार्य, पुनगर्ठन और जनगणन मंत्री बनाया गया है.

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को स्वास्थ्य विभाग की अहम जिम्मेदारी दी है. इसके बाद उन्हें शिक्षा मंत्रालय भी दिया है. वहीं पूर्व सरकार की तरह इस बार भी उच्च शिक्षा विभाग धन सिंह रावत के पास ही है. पूर्व सराकर में शिक्षा मंत्रालय अरविंद पांडेय के पास था।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को इस बार वन विभाग की अहम जिम्मेदारी दी गई है. इसके साथ ही भाषा, निर्वाचन और तकनीकि शिक्षा भी मंत्री सुबोध के पास ही है. पूर्व की सरकार में वन विभाग हरक सिंह रावत के पास था और सुबोध उनियाल के पास कृषि मंत्रायलय था. कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य को महिला सशक्तिकरण और बाल विकास के साथ-साथ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय मिला है।

पहली बार कैबिनेट मंत्री बने चंदन रामदास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, परिवहन, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय का जिम्मा मिला है. पहली बार कैबिनेट मंत्री बने सौरभ बहुगुणा को पशु पालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन, गन्ना विकास और चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल और कौशल विकास एवं सेवायोजन की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top