Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

उत्तराखंड राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शहीदों की दी श्रद्धांजलि

देहरादून।कारगिल विजय दिवस 2022 के मौके पर देशभर में वीर सपूतों को याद किया जा रहा है।इस मौके पर उत्तराखंड के राज्यपाल जनरल गुरमीत सिंह ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

कारगिल दिवस को आज देश भर में शौर्य दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।उत्तराखंड के भी कारगिल युद्ध में 75 वीर जवानों ने अपनी शहादत दी थी। उसी शहादत को याद करके आज प्रदेश में हर किसी की आंखें नम हैं।

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि जिन शहीदों ने कारगिल युद्ध में अपनी शहादत दी है, मैं उनको नमन करता हूं।उनकी शहादत को सलाम करता हूं। जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए. राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार हर सैनिक के लिए बेहतर काम कर रही है।

उन्होंने सभी सैनिक और उनके आश्रित परिवारों को आश्वासन दिया कि अगर किसी भी सैनिक को या उसके परिवार को दिक्कत है, तो उसके लिए राजभवन के दरवाजे हमेशा खुले हैं. वह मुझे आकर अपनी समस्या बता सकते हैं, जिसका निराकरण किया जाएगा।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है. यहां के हर परिवार से जवान सेना में जाकर देश सेवा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से भी कारगिल युद्ध में 75 जवानों ने अपनी शहादत दी थी, जिनको आज नम आंखों से याद किया जा रहा है और श्रद्धांजलि दी जा रही है।

कारगिल विजय दिवस के मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. देहरादून के गढ़ी कैंट में बने लाल गेट पर कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान आर्मी के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top