Headline
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस

उत्तराखंड राज्यपाल मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर पहुंचे,पंडित रामसुमेर शुक्ला स्मृति समारोह में की शिरकत

रुद्रपुर।तराई के संस्थापक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे पंडित राम सुमेर शुक्ल स्मृति समारोह में महामहिम राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शिरकत की।इस दौरान उन्होंने कई लोगों को सम्मानित भी किया। यही नहीं उन्होंने तराई को बसाने वाले 25 परिवारों के वंशजों से मुलाकात करने की इच्छा भी जाहिर की।

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मंगलवार रुद्रपुर में पंडित रामसुमेर शुक्ला स्मृति समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कृषि, चिकित्सा, खेल, उधोग और पुलिस क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया। रुद्रपुर के डीडी चौक पर पंडित राम सुमेर शुक्ला की प्रतिमा पर राज्यपाल ने पुष्प अर्पित किए और पंडित रामसुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत की।

राज्यपाल ने कहा कि तराई का यह इलाका कभी वीरान जंगल होता था लेकिन यहां के लोगों ने अपनी मेहनत की बदौलत इस जंगल को खुशहाल और संपन्न इलाके में बदल दिया।इस दौरान कार्यक्रम में राज्यपाल को स्मृति चिन्ह के साथ ही सिख समाज से जुड़े लोगों ने राज्यपाल को तलवार और सरूपा भेंट किया। उन्होंने तराई को बसाने वाले 25 परिवारों के वंशजों से भी मिलने की इच्छा जताई।राज्यपाल ने कहा कि अगला दशक उत्तराखंड का होगा।

महामहिम राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह आज रुद्रपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तराई के संस्थापक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे पंडित राम सुमेर शुक्ल स्मृति समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कृषि, चिकित्सा, खेल, उधोग और पुलिस क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया।साथ ही उन्होंने तराई को बसाने वाले 25 परिवारों के वंशजों से भी मिलने की इच्छा जताई। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि अगला दशक उत्तराखंड का होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top