Headline
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र

उत्तराखंड सचिवालय से नीलाम हुईं अफसरों की शान की सवारी एंबेसडर कार

देहरादून।बदलते समय के साथ अब राजनेता हो या सरकारी महकमा का अधिकारी, सभी नई गाड़ियों में सवारी करना पसंद करते हैं। लेकिन एक जमाना था जब अधिकारियों की पहली पंसद एंबेसडर कार हुआ करती थी।लेकिन अब उसकी जगह नई लग्जरी गाड़ियों ने ले ली है। यही कारण है कि शनिवार को उत्तराखंड सचिवालय में खराब हो चुकी करीब 18 एंबेसडर कारों को बाहर निकालकर सड़क पर खड़ा कर दिया गया और उसके बाद इन्हें कबाड़ में नीलामी के लिए भेज दिया गया।उस समय जो भी इन कारों को देख रहा था, वह चर्चा किए बिना नहीं रह पाया।

बता दें कि 5 दशक तक राजनेताओं और अधिकारियों की पहली पसंद रही एंबेसडर कार को 1958 में हिंदुस्तान मोटर्स ने लॉन्च किया था।लांचिंग के समय इस कार की कीमत 14 हजार रुपये रखी गई थी, जो कि उस दौर की सबसे महंगी कार थी।1958 में 1489 CC की यह कार सबसे बेहतरीन कार हुआ करती थी।इस कार की अंतिम समय पर कीमत 4 लाख से 6 लाख तक पहुंच गई थी. एक समय था जब देश में 16 प्रतिशत एंबेसडर कार ही खरीदी जाती थी। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई तकनीक और सुविधाजनक कारों के आ जाने के बाद यह कार अपना प्रभुत्व खोती हुई नजर आई।

भारत में करीब 5 दशक तक एंबेसडर कार राजनेताओं से लेकर आम आदमी हर किसी की पसंद हुआ करती थी।लेकिन बदलते दौर के साथ सरकारी महकमों से एंबेसडर कार दूर होती जा रही है।ऐसा ही नजारा शनिवार को उत्तराखंड सचिवालय के बाहर सड़क पर देखने को मिला, जहां करीब डेढ़ दर्जन एंबेसडर कारों को रिटायर्ड कर कबाड़ में नीलामी के लिए खड़ा कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top