Headline
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

नैनीताल हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार,दिया ये आदेश

देहरादून।पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल(कॉर्नेशन) देहरादून में अनुबंध समाप्त होने के कारण कार्डियक बंद होने पर हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई है. साथ ही कार्डियक यूनिट संचालित होने तक देहरादून के 6 प्रमुख अस्पतालों में हृदय रोगियों का निःशुल्क इलाज कराने के सरकार को निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल (कोरोनेशन) देहरादून में पीपीपी मोड में संचालित कार्डियक यूनिट को सरकार द्वारा बंद करने पर हाईकोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने आदेश दिए कि इस यूनिट के पुनः संचालित होने तक हृदय रोगियों का निःशुल्क इलाज देहरादून के 6 प्रमुख अस्पतालों में कराया जाए। वहीं, इन अस्पतालों की सूची सरकार ने हाई कोर्ट में सौंपी है

मामले की सुनवाई कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ में हुई।बता दें कि देहरादून निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सत्यवीर सिंह ने मामले में हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर किया।अपनी याचिका में सत्यवीर ने कहा जिला अस्पताल कोरोनेशन देहरादून के दोमंजिले में सरकार द्वारा कार्डियक अस्पताल पीपीपी मोड में चलाने के लिये फोर्टिस अस्पताल दिल्ली को दिया था।

जिसके साथ यह अनुबंध 7 मार्च 2021 को समाप्त हो गया।जिसे सरकार ने 6 मार्च 2022 के लिए आगे बढ़ाया था, लेकिन इस बीच चुनाव आचार संहिता प्रभावी होने के कारण सरकार ने नया अनुबंध नहीं किया और कार्डियक शाखा में ताले लग गए. जिससे हृदय रोग जैसी जरूरी सेवा से लोग वंचित हो गए।

याचिकाकर्ता ने इस मामले में हाईकोर्ट से राज्य सरकार को उचित निर्देश देने की याचना की थी। वहीं, आज सरकार ने कोर्ट को 6 अस्पतालों की सूची दी, जहां हृदय रोगियों का नि:शुल्क इलाज होगा। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि जब तक कोरोनेशन अस्पताल में कार्डियक यूनिट का संचालन शुरू नहीं होता है तब तक हृदय रोगियों का निशुल्क इलाज सरकार द्वारा सूचीबद्ध 6 अस्पतालों में जारी रखा जाए। कोर्ट ने सरकार को कहा कि जब इनका अनुबंध समाप्त हो गया था तो अधिकारियो ने इसकी जानकारी इलेक्शन कमीशन को क्यों नही दी।

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल (कोरोनेशन) देहरादून में पीपीपी मोड में संचालित कार्डियक यूनिट को सरकार द्वारा बंद करने पर हाईकोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने आदेश दिए कि इस यूनिट के पुनः संचालित होने तक हृदय रोगियों का निःशुल्क इलाज देहरादून के 6 प्रमुख अस्पतालों में कराया जाए। वहीं, इन अस्पतालों की सूची सरकार ने हाई कोर्ट में सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top