Headline
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से पर्वतारोहण अभियान दल सफलता पूर्वक पहुंचा श्रीकंठ पर्वत

[ad_1]

देहरादून। उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) के सहयोग से इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन के नेतृत्व में आयोजित पर्वतारोहण अभियान दल सफलता पूर्वक श्रीकंठ पर्वत पर पहुंच गया। दल में गढ़वाल क्षेत्र के 11 युवक-युवतियां प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतिभागी आरोहण के उपरांत भविष्य में इसी तरह की पीक पर गाइड का कार्य किए जाने हेतु अनुभव प्राप्त कर अपनी आजीविका को सरल बना सकेंगे। पर्वतारोहण के दौरान प्रतिभागियों ने पॉलिथीन के उपयोग से बचने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

पर्वतारोहण दल को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने 07 जून को सुभाष रोड स्थित अपने कैम्प कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। दल के सदस्यों ने उत्तरकाशी से 75 किलोमीटर की दूरी वाहन से तय करने के बाद 03 दिन के ट्रेक को पूरा करते हुए श्रीकंठ पर्वत के बेस कैंप पहुंचें। दल में सम्मलित सभी 11 सदस्यों द्वारा सफलता पूर्वक श्रीकंठ पर्वत पर शुक्रवार को प्रातः 06 बजे आरोहण किया गया। यूटीडीबी के 11 सदस्यों के अतिरिक्त भारतीय पर्वतारोहण संघ, नई दिल्ली के संयोजक राजेंद्र नाथ के साथ 02 अन्य हाई एल्टीट्यूट पोर्टस ने भी आरोहण किया। दल में अंजली भंडारी, प्रवीन सिंह रावत, सार्थक कुडियाल, नवीन गुसाई, आशुतोष राणा, विकास सिंह पंवार, सौरभ कुमार, देवाश्वरी बिष्ट, विजय पाल बुटोला, दीपक सिंह, सोबंन्द्र सिंह और पंकज पंवार शामिल हैं।

सफलता पूर्वक श्रीकंठ पर्वत पर पहुंचे पर्वतारोहण अभियान दल के सभी सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड में साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं हैं। निश्चित रूप से पर्वतारोहण अभियान दल इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं को प्रेरित करेगा और प्रदेश के युवा इस क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार संबंधी जानकारी प्राप्त करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में प्रमुख भूमिका निभा सकेंगे।

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने सभी प्रतिभागी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि यूटीडीबी की ओर से इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन के साथ मिलकर पहली बार पर्वतारोहण अभियान का आयोजन किया गया। इसी साल सितंबर माह में कुमाऊं मंडल के युवक-युवतियों हेतु छोटा कैलाश पर्वत पर पर्वतारोहण अभियान आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य पर्वतारोहण क्षेत्र में काम करने वाले युवाओं में अत्यधिक निपुणता लाना और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने के अवसर प्रदान कराना है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top