Headline
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
कानों में सीटी या भनभनाहट को न करें नजरअंदाज, टिनिटस का हो सकता है संकेत
कानों में सीटी या भनभनाहट को न करें नजरअंदाज, टिनिटस का हो सकता है संकेत
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम

ऊर्जा निगम उत्तराखंड की जनता से इस विषय पर लेगा आम राय?पूरी खबर पढिये

देहरादून।उत्तराखंड में 1 अप्रैल से बिजली की नई दरें लागू होंगी और उत्तराखंड में एक बार फिर से ग्राहकों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी क्योंकि फिर से बिजली के दाम बढ़ रहे हैं। 14 फरवरी को मतदान के बाद नई दरों पर सुनवाई होगी और 1 अप्रैल से बिजली की नई दरें लागू हो जाएंगी जिसमें बिजली के दाम बढ़ जाएंगे। इसके लिए उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग यूपीसीएल की ओर से भेजे गए 4% बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर आम जनता से राय लेगा आम जनता से आपत्ति एवं सुझाव लिए जाएंगे और कई स्थानों पर सुनवाई होगी। मतदान के बाद सुनवाई प्रक्रिया शुरू होगी और उम्मीद जताई जा रही है कि 1 अप्रैल से बिजली के दाम बढ़ सकते हैं। दरअसल यूपीसीएल ने इस बार 4% बढ़ोतरी का प्रस्ताव नियामक आयोग को भेजा है और आयोग स्तर पर निगम के प्रस्ताव की पड़ताल की जा रही है।

आयोग इस प्रस्ताव पर आम जनता समेत सभी वर्गों से सुझाव लेगा और इस पूरी सुनवाई प्रक्रिया में किसान, व्यापारी वर्ग, उद्योग समेत अन्य लोगों से भी राय ली जाएगी और गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सुनवाई के स्थान और तारीख तय किए जाएंगे। बता दें कि पिछले साल की तुलना में इस बार सुनवाई प्रक्रिया में थोड़ी देर हो गई है। पहले यूपीसीएल ने प्रस्ताव भेजने में देर की। प्रस्ताव 30 नवंबर तक जमा हो जाना चाहिए था मगर यूपीसीएल ने आयोग से अतिरिक्त समय की मांग की और दिसंबर में जाकर प्रस्ताव जमा हो पाया और अब मतदान के बाद ही सुनवाई प्रक्रिया शुरू होगी। सुनवाई के बाद दरों को फाइनल करते हुए मार्च के अंतिम सप्ताह में घोषणा कर दी जाएगी और 1 अप्रैल से नई दरें लागू हो जाएंगी। उत्तराखंड वाले एक और प्रहार के लिए तैयार रहें। जल्द ही आपका बजट गड़बड़ा सकता है और आपको अपनी जेबों को थोड़ा ढीला करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तराखंड में 1 अप्रैल से बिजली की नई दरें लागू होंगी और उत्तराखंड में एक बार फिर से ग्राहकों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी क्योंकि फिर से बिजली के दाम बढ़ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top