Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

ऊर्जा निगम के ट्रांसफार्मर पर चोरों ने किया हाथ साफ

हरिद्वार।बहादराबाद थाना क्षेत्र के रोहल्की किशनपुर गांव में 250 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिससे चोरों ने तेल और कॉपर वायर चोरी कर लिया।चौंकाने वाली बात ये है कि चोरों ने जब इस वारदात को अंजाम दिया, उस समय बिजली आई हुई थी।ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर चोरी होने की खबर सुबह मिली, जब उन्होंने देखा कि ट्रांसफार्मर अपनी जगह पर नहीं है।ग्रामीणों ने इधर-उधर खोजबीन की तो ट्रांसफार्मर अपनी जगह से थोड़ी दूरी पर मिला।ग्रामीणों के मुताबिक, इससे पहले भी गांव से कई ट्रांसफार्मर चोरी हो चुके हैं।

बीते दिनों चोरों ने किशनपुर गांव से ही एक किसान के कीमती सगौन के पेड़ भी चोरी कर लिए थे, जिसका अभीतक कोई पता नहीं चला।ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी जाए तो इन चोरियों की वारदातों पर अंकुश लग सकता है।वहीं, इस मामले में बहादराबाद थाना प्रभारी का कहना है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में चोरों ने आतंक मचाया हुआ है।चोरों के हौंसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब वे चालू ट्रांसफार्मर से तेल और कॉपर तक निकलाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं।वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की गश्त नहीं होने के कारण आए दिन इलाके में चोरी की वारदातें हो रही है।ट्रांसफार्मर से तेल और कॉपर चोरी करने का मामला हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top