Headline
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग

ऋषभ पंत एक्सीडेंट- हादसे के कारणों की जांच करने घटनास्थल पहुंची फॉरेंसिक टीम

रुड़की। भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई थी। इसके बाद शनिवार सुबह फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पहुंची। टीम ने पहले गुरुकुल नारसन चौकी में खड़ी ऋषभ की गाड़ी का मौका मुआयना किया। इसके बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच की। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी और आरटीओ विभाग के अधिकारी भी टीम के साथ वहां पहुंचे। पुलिस टीम का कहना है कि इस दौरान हाईवे पर दुर्घटना स्थल के पास रजवाहे के चलते सड़क की चौड़ाई कम होने को लेकर भी जांच की जाएगी। बता दें कि शुक्रवार को ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की लौटते वक्त अलसुबह हादसे का शिकार हो गए थे। उनकी कार डिवाइडर की रेलिंग और एक खंभे को टक्कर मारकर संतुलन खो बैठी। फिर हवा में लगभग उड़ती हुई हाईवे के दूसरी तरफ कई पलटियां खाकर करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई। इसके बाद कार में आग लग गई।

राहगीरों को खून से लथपथ ऋषभ डिवाइडर पर बैठे मिले। पुलिस ने उन्हें रुड़की के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें दून के मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। ऋषभ किसी तरह कार से बाहर निकले और लड़खड़ा कर गिर गए।वहां से गुजर रहे हरियाणा रोडवेज बस के चालक और बुच्चा बस्ती, मुजफ्फरनगर के तीन युवकों रजत, नीशू और ओमकुमार व नारसन के प्रमेंद्र कुमार ने ऋषभ को डिवाइडर पर बैठा देखा तो तुरंत मदद करने पहुंचे। ऋषभ के सिर में चोट लगी थी। चेहरे पर खून बह रहा था। कमर में भी घाव थे।
वह बदहवास थे, लेकिन बातचीत कर रहे थे।ऋषभ की कार की स्पीड को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को घटनास्थल के पास स्थित एक डेयरी में सीसीटीवी लगा देखा तो डीवीआर कब्जे ले ली। इसके बाद हादसे का वीडियो देखा गया। वीडियो में कार दो सेकेंड तक हवा में रही और डिवाइडरों के ऊपर से होती हुई नीचे जा गिरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top